फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yeh Awarapan Song disha patani Emraan Hashmi Awarapan 2 Movie Title Song Out Arijit Singh Amaal Mallik

Yeh Awarapan: 'अवारापन 2' टाइटल सॉन्ग रिलीज; अरिजीत सिंह ने गाया दर्द भरा गाना; इश्क में तड़प उठे इमरान हाशमी

Tue, 21 Jul 2026 12:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Jul 2026 12:24 PM IST
सार

Yeh Awarapan Song Out: इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक आज मंगलवार को रिलीज हो गया है। यह दर्द भरा गाना है।

विज्ञापन
Yeh Awarapan Song disha patani Emraan Hashmi Awarapan 2 Movie Title Song Out Arijit Singh Amaal Mallik
'ये आवारापन' गाना रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म 'आवारापन 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इस फिल्म का दूसरा गाना 'ये आवारापन' रिलीज हो गया है। यह फिल्म का टाटइल सॉन्ग भी है। यह एक दर्दभरा गाना है। अरिजीत सिंह ने इसे गाया है। वहीं, इमरान हाशमी पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन

Yeh Awarapan Song disha patani Emraan Hashmi Awarapan 2 Movie Title Song Out Arijit Singh Amaal Mallik
'ये आवारापन' गाना रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

'वही दर्द, वही खालीपन'
सोनी म्यूजिक इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से आज मंगलवार को एक पोस्ट में यह गाना साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'वही दर्द, वही खालीपन। साथ दे रहा है बस मेरा, ये आवारापन!' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Music India (@sonymusicindia)


विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द और तड़प से भरा इमोशनल सॉन्ग
'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' जबर्दस्त हिट हुआ है। मेकर्स ने इसके बाद फिल्म का दूसरा गाना 'ये आवारापन' भी रिलीज कर दिया है। गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं, संगीत अमाल मलिक ने दिया है। लिरिक्स रश्मि विराग के हैं। इस गाने में विरह का दर्द और तड़प जैसे इमोशंस हैं। गाने में विजुअल्स भी शानदार हैं।

Box Office: भारत में 100 करोड़ की ओर बढ़ी 'द ओडिसी'; 'धमाल 4' की कमाई में गिरावट, जानिए बाकी फिल्मों का हाल

2007 की फिल्म का सीक्वल है 'आवारापन 2'
बता दें कि 'आवारापन 2' साल 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। मूल फिल्म के 19 साल के लंबे समय बाद आखिरकार इसका सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विशेष फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को विशेष भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed