फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhumi Pednekkar Anurag Kashyap celebs On CJP Protest Huma Qureshi Says visuals will stay with me for long time

CJP Protest: छात्रों के सपोर्ट में आए दिलजीत दोसांझ; हुमा कुरैशी से भूमि तक इन सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया

Tue, 21 Jul 2026 03:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Jul 2026 03:09 PM IST
सार

Celebs Reaction On CJP Protest: बीते दिन दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर कई सेलिब्रिटीज ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए

विज्ञापन
Bhumi Pednekkar Anurag Kashyap celebs On CJP Protest Huma Qureshi Says visuals will stay with me for long time
सीजेपी प्रदर्शन पर सितारों का रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कल सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च किया। राजधानी दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग जुटे।  प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बार-बार चेतावनी और कानूनी निर्देशों का उल्लंघन किया और संसद की ओर बढ़ने लगे, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया। इस प्रदर्शन पर सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

वीर दास ने जताया समर्थन, आर्टिस्ट पर उठाए सवाल
एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने छात्रों के प्रदर्शन पर कई आर्टिस्ट्स की चुप्पी पर सवाल उठाए  हैं। साथ ही उनसे सपोर्ट करने की अपील की। वीर दास ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर किया और कहा कि जो लोग ऐसे मुद्दों को नजरअंदाज करते हैं, वे बाद में उम्मीद करते हैं कि भीड़ उनके सपोर्ट में जमा हो और उनके इवेंट्स में आए। उन्होंने लिखा, 'अगर आप एक भारतीय लाइव आर्टिस्ट हैं, तो मुझे उम्मीद है कि आप लोगों के लिए आवाज न उठाने और बाद में उन्हें टिकट बेचने की कोशिश करने के पाखंड को समझते होंगे'। आगे कहा है, 'आप भारतीय जनता की परवाह वाली चीजों पर एक चुप दर्शक की तरह दिखते हैं और फिर उम्मीद करते हैं कि भारतीय जनता आपके लिए आवाज उठाए और आपकी परवाह करे। ऐसा नहीं चलता। भारत में कॉन्सर्ट की इकॉनमी युवाओं के सपोर्ट में जमा होने पर टिकी है'।

View this post on Instagram

A post shared by Vir Das (@virdas)




दिलजीत दोसांझ ने किया छात्रों का सपोर्ट
सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। परीक्षा पेपर लीक व शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन के बारे में जब पहले दिलजीत से पूछा गया था, तो एक्टर ने खुद को इससे दूर रखते हुए कहा था कि वे एक कलाकार हैं, राजनेता नहीं। चुप रहने की वजह बताते हुए एक्टर ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ सख्ती से पेश नहीं आना चाहिए था। उन्होंने लिखा, 'आज जो हुआ वह बहुत गलत था। छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था। मैं अधिकारियों से छात्रों की मांगें सुनने का अनुरोध करता हूं'।

बोले- 'मुझे कई बार 'राष्ट्र विरोधी' कहा गया'
एक्टर ने कहा कि 2020 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थन करने के बाद उन्हें काफी आलोचना और कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर 'राष्ट्र-विरोधी' कहा जाता रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे पहले भी कई बार 'राष्ट्र-विरोधी' करार दिया जा चुका है। मुझे पता है कि अब भी मुझे राष्ट्र-विरोधी कहा जाएगा। किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद, मुझे बहुत आलोचना और कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिनके बारे में मैं अभी भी बात नहीं कर सकता'।



हुमा कुरैशी बोलीं- 'याद रहेंगे ये विजुअल्स'
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने 'जो कुछ भी हुआ, उसकी तस्वीरें लंबे समय तक मेरे जहन में रहेंगी। प्रदर्शनकारियों पर इतनी बेरहमी और लाठियों का इस्तेमाल देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। यकीनन, इस स्थिति को ज्यादा धैर्य, लोगों की बात सुनकर और बातचीत के जरिए संभाला जा सकता था। हम भारत के लोगों ने ही इस सरकार को चुना है। आज हम सभी को सवाल पूछने और जवाबदेही की उम्मीद है। हमारा देश एक बहुत बड़ा और विविधताओं वाला देश है। जरूरी नहीं कि हम हर मुद्दे पर एक-दूसरे से सहमत हों, लेकिन हम इस बात पर तो सहमत हो ही सकते हैं कि बल प्रयोग करने से पहले हर नागरिक की बात सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए। उन सभी छात्रों और नागरिकों का सम्मान है, जिन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से खड़े होने का फैसला किया। जय हिंद'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)


विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर ने कही ये बात
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'हिंसा समाधान नहीं है'। आगे लिखा है, 'देश का अपने युवाओं के प्रति यह जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करे कि आंदोलन हिंसक न हो और अपने मकसद से न भटके। लोकतंत्र बातचीत से ही बनते हैं'। अभिनेत्री ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की भी मांग की। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)


विज्ञापन

अनुराग कश्यप बोले- 'मालूम नहीं था'
फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस एक्शन का विरोध किया है। अनुराग ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'वर्दी पहनने के लिए आत्मा का, आत्मीयता का, सबका सौदा करना पड़ता है। मालूम नहीं था। क्या इस देश में कोई पुलिसवाला है, जो खड़ा होकर बोल सके, मैं इस आदेश का पालन नहीं करूंगा, क्योंकि यह गलत है'?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)





प्रदर्शन में भड़की हिंसा, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
बीते दिन सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बार-बार चेतावनी और कानूनी निर्देशों का उल्लंघन किया। इस दौरान उन्होंने अनियंत्रित, आक्रामक और हिंसक व्यवहार किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और अन्य चीजें फेंकीं। उन्होंने पुलिस बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस और अन्य सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। सार्वजनिक संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया। इस बड़े पैमाने की हिंसा से सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया। अपनी कानूनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। हाथापाई में लगभग 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं वहीं 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। बाकी घायल पुलिसकर्मियों की मेडिको-लीगल जांच चल रही है।

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'हमारे विद्यार्थी हमारा भविष्य हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)


सोनाक्षी बोलीं- 'पूरे देश का दिल टूटा'
सोनाक्षी सिन्हा ने भी बीते दिन के प्रदर्शन पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कुछ फोटोज साझा कर लिखा है, '20 जुलाई...बहुत लोगों की हड्डियां टूटी और एक पूरे देश का दिल टूटा। याद रखना'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी पोस्ट साझा करते हुए विद्यार्थियों का पक्ष लिया है। उन्होंने लिखा है, 'युवाओं का भविष्य। उनके पास सवाल करने, बोलने का साहस और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की आजादी हमेशा होनी चाहिए'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)


छात्रों के साथ आए रितेश-जेनेलिया
अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया ने एक भी संयुक्त रूप से एक बयान जारी किया है। उन्होंने प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स को अपना सपोर्ट दिया और कहा कि वे देश के युवाओं के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed