फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   FIFA World Cup 2026 Tom Cruises Digger Rockwell pays tribute to football greats ahead of finale

FIFA 2026: जारी हुआ टॉम क्रूज की नई फिल्म का नया वीडियो, फुटबॉल के दिग्गजों को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि

Sun, 19 Jul 2026 10:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 19 Jul 2026 10:51 PM IST
सार

FIFA World Cup 2026: मेकर्स ने 'डिगर' का एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों पेले, माराडोना, क्रिस्टियानो और मेसी का नाम लिया है।
 

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Tom Cruises Digger Rockwell pays tribute to football greats ahead of finale
डिगर - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

टॉम क्रूज की अपकमिंग फिल्म 'डिगर' के मेकर्स ने एक नया प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। इसमें एक्टर अपने किरदार डिगर रॉकवेल के रूप में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में क्रूज के शामिल होने से पहले आया है।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Tom Cruises Digger Rockwell pays tribute to football greats ahead of finale
डिगर - फोटो : यूट्यूब
लीजेंड की खास बात
शेयर किए गए इस वीडियो में क्रूज डिगर रॉकवेल के रूप में दिखते हैं और फुटबॉल के कुछ सबसे बड़े नामों जैसे पेले, डिएगो माराडोना, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी का जिक्र करते हुए एक पैगाम देते हैं।
वीडियो में क्रूज यानी डिगर रॉकवेल कहते हैं, 'क्या आप जानना चाहते हैं कि एक लीजेंड को बाकी लोगों से क्या अलग बनाता है? यह किस्मत नहीं है। यह रफ्तार भी नहीं है। हां, यह कंट्रोल है। महान खिलाड़ी पेले, माराडोना, क्रिस्टियानो, मेसी... वे गेंद के पीछे भागते नहीं हैं। गेंद उनकी बात मानती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Tom Cruises Digger Rockwell pays tribute to football greats ahead of finale
डिगर - फोटो : यूट्यूब
दबदबा बनाने के लिए खेलता हूं
वे आगे कहते हैं 'मेरे लिए, यानी डिगर के लिए, मैं बहुत बड़ी गेंद के साथ खेलता हूं और मैं सिर्फ जीतने के लिए नहीं, बल्कि दबदबा बनाने के लिए खेलता हूं। देखिए हम लीजेंड्स आपको कुछ भी यकीन दिला सकते हैं।'
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स के अनुसार, क्रूज फीफा वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में रॉबी विलियम्स, निकोल शेरजिंगर और जेनिफर हडसन के साथ नजर आएंगे।
एलेजांद्रो जी. इनारितु के निर्देशन में बनी 'डिगर' एक कॉमेडी फिल्म है। इसमें क्रूज डिगर रॉकवेल की भूमिका में हैं, जो एक तेल कारोबारी है। यह फिल्म दो अक्तूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed