{"_id":"6a5ce0d95113a1eb370196c7","slug":"nick-jonas-shares-spain-holiday-video-to-celebrate-priyanka-chopra-44th-birthday-2026-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: निक जोनस ने कैसे मनाया पत्नी प्रियंका चोपड़ा का 44वां जन्मदिन? स्पेन से दिखाई शानदार झलक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: निक जोनस ने कैसे मनाया पत्नी प्रियंका चोपड़ा का 44वां जन्मदिन? स्पेन से दिखाई शानदार झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:06 PM IST
सार
Priyanka Chopra Video: निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह शानदार लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने स्पेन में अपनी छुट्टियों की एक प्यारी सी झलक शेयर की है। उन्होंने पत्नी प्रियंका चोपड़ा का खास तरीके से 44वां जन्मदिन मनाया है। सिंगर-एक्टर ने एक शानदार यॉट पर एक्ट्रेस का एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें समुद्र के किनारे का खूबसूरत नजारा दिख रहा है।
वायरल वीडियो में क्या है?
धूप का मजा लेते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक स्टाइलिश बिकिनी के साथ मैचिंग कवर-अप, सनग्लासेस और प्रिंटेड बंदाना पहने हुए हैं। क्लिप में उन्हें निक की तरफ फ्लाइंग किस देते हुए और मुस्कुराते हुए भी देखा जा सकता है। प्रियंका के जन्मदिन की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में कपल की केमिस्ट्री की तारीफ की है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ssrajamouli
निक ने लिखा शानदार कैप्शन
पोस्ट शेयर करते हुए निक जोनस ने स्पेनिश में एक साधारण लेकिन दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा। इसका मतलब है 'मेरी महबूबा, तुम्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
निक ने किया पहले मैसेज का खुलासा
हाल ही में 'हे जोनस' पॉडकास्ट पर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी लव स्टोरी की शुरुआत को याद करते हुए उस पहले डायरेक्ट मैसेज का खुलासा किया जो उन्होंने उन्हें ट्विटर पर भेजा था। कुछ समय बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और फिर आखिरकार सगाई हो गई।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई प्रियंका की शादी?
प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शानदार ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। इस जोड़े ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी, मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।