फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jasmine Sandlas: क्या 'धुरंधर' की गायिका जैस्मीन सैंडलस को भीड़ ने गलत तरीके से छुआ? भड़के फैंस; की ये मांग

Sun, 19 Jul 2026 07:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 19 Jul 2026 07:31 PM IST
सार

Jasmine Sandlas: देहरादून में प्रदर्शन के बाद गायिका जैस्मीन सैंडलस को कुछ लोगों ने गलत तरीके से छुआ है। इस पर नेटिजंस ने आपत्ति जताई है। उन्होंने गायिका के लिए सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas Left Uncomfortable As Fans Allegedly Touch Her Inappropriately
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' की गायिका जैस्मीन सैंडलस को देहरादून में उनके कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल होने के बाद समर्थन मिला है। वायरल क्लिप में नजर आ रहा है कि गायिका प्रदर्शन के बाद अपने फैंस से बात कर रही हैं। इस बीच भीड़ उन्हें अनुचित तरीके से छू रही है। इस घटना से सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है।
Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas Left Uncomfortable As Fans Allegedly Touch Her Inappropriately
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
जैस्मीन सैंडलस ने हाल ही में देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में प्रदर्शन किया। यहां हजारों प्रशंसक उनके प्रदर्शन को लाइव देखने के लिए जमा हुए। गायिका ने 'शरारत' और 'लावां' सहित अपने कई लोकप्रिय गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रदर्शन के बाद, जैस्मीन उन प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए अगली पंक्ति की ओर चली गईं। यहां फैंस उनकी जयकार कर रहे थे, फूल चढ़ा रहे थे और गायिका से मिलने के लिए हाथ बढ़ा रहे थे।
Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas Left Uncomfortable As Fans Allegedly Touch Her Inappropriately
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया
जैस्मीन को गलत तरीके से छुआ
हालांकि हालात जल्द ही आपत्तिजनक स्थिति में बदल गए। गायिका जब बैरिकेड्स के पास थीं, तो कई लोगों ने कथित तौर पर उन्हें छूने की कोशिश की। इस बीच गायिका ने खुद को शांत बनाए रखने की कोशिश की। इस मामले पर नेटिजंस ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas Left Uncomfortable As Fans Allegedly Touch Her Inappropriately
यूजर्स के कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने जताई आपत्ति
सोशल मीडिया से अब हटा लिए गए विडियो में यूजर ने लिखा 'देहरादून में प्रदर्शन के बाद प्रशंसकों का अभिवादन करते समय जैस्मीन सैंडलस को प्रशंसकों ने गलत तरीके से छुआ। भीड़ को सम्मान करना सीखना चाहिए। बेहतर व्यवहार करने का समय आ गया है।'
एक यूजर ने लिखा 'बिना सहमति के किसी को छूना एक कलाकार के लिए प्यार नहीं है। यह उत्पीड़न है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'प्रसिद्धि कभी भी किसी की सीमाओं को पार करने का बहाना नहीं है।' कई दूसरे लोगों ने भी वायरल क्लिप में देखे गए व्यवहार की आलोचना की।
विज्ञापन
Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas Left Uncomfortable As Fans Allegedly Touch Her Inappropriately
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका का नहीं आया बयान
हालांकि इस मामले पर जैसमीन सैंडलस का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
जैस्मीन ने फिल्म 'धुरंधर' में 'शरारत' और 'धुरंधर 2' में 'जाए सजना' गाना गाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed