Avengers Doomsday: लौट आया कैप्टन अमेरिका, रिलीज हुआ 'अवेंजर्स डूम्सडे' का ट्रेलर; इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Avengers Doomsday Trailer Out: एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें डॉक्टर डूम के खिलाफ सुपरहीरो की टीम को इकट्ठा करते हुए दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एवेंजर्स सीक्वल के पहले ट्रेलर में एक बड़ी टीम दिखाई गई है। ये लोग दुनिया को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। थोर (क्रिस हेम्सवर्थ) असल लीडर की भूमिका निभाते हैं। थोर चेतावनी देता है कि अगर वे अभी एक साथ नहीं खड़े हुए, तो उनकी पिछली कुर्बानियां बेकार चली जाएंगी। वह उनसे अपनी छोटी-मोटी लड़ाइयां भुलाकर लड़ने के लिए कहता है।
दो मिनट 26 सेकंड का यह ट्रेलर एक जबरदस्त रीयूनियन के साथ खत्म होता है, जिसमें थोर का सामना अपने पुराने दोस्त स्टीव रोजर्स से होता है। थोर को 'डूम' का सामना करते हुए भी थोड़ी देर के लिए दिखाया गया है।
नया ट्रेलर दर्शकों को उस टीम की पहली झलक दिखाता है, जो डॉक्टर डूम के खिलाफ उतरेगी। नए फैंटास्टिक फोर से लेकर, पॉल रुड की एंट मैन, फ्लोरेंस पुघ की येलेना, द वकंदन्स और यहां तक कि मूल एक्स-मेन की वापसी तक, डूम्सडे की सुपरहीरो कास्ट काफी हिट है। यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं। डूम्सडे की कहानी सीक्रेट वॉर्स की अगली कड़ी में समाप्त होगी। अगली कड़ी 2028 में रिलीज हो सकती है। रुसो ब्रदर्स सीक्वल का निर्देशन करेंगे।