फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra pens emotional Thank You note after birthday celebrations

Priyanka: प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन पर बधाई देने वालों का किया शुक्रिया, साझा किया खास थैंक्यू पोस्ट

Mon, 20 Jul 2026 08:35 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 20 Jul 2026 08:35 PM IST
सार

Priyanka Chopra ThankYou Post: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर आज अपने फैंस के लिए एक खास पोस्ट साझा किया है। प्रियंका ने इस पोस्ट के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra pens emotional Thank You note after birthday celebrations
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को जन्मदिन था। दुनिया भर से मिले ढेर सारे प्यार और शुभकामनाओं के लिए उन्होंने अपने फैंस और करीबियों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन

प्रियंका ने किया फैंस का शुक्रिया
प्रियंका ने आज इंस्टाग्राम पर एक भावुक थैंक्यू नोट शेयर करते हुए लिखा कि वह सबके प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत आभारी हैं। प्रियंका को फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने बधाई दी, जिनमें करीना कपूर खान, महेश बाबू और डायरेक्टर एसएस राजामौली शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति निक जोनस की खास बधाई
प्रियंका के जन्मदिन पर उनके पति निक जोनस ने एक बेहद खास तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर उनकी सगाई के समय की थी, जिसे अब 8 साल पूरे हो चुके हैं। निक ने कैप्शन में लिखा, '8 साल पहले उसने हां कहा था।' प्रियंका ने इस पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'बहुत आभारी हूं कि तुमने पूछा।' 

विज्ञापन

'वाराणसी' में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर एसएस राजामौली की आने वाली बड़ी फिल्म 'वाराणसी' में 'मंदाकिनी' के किरदार में नजर आएंगी। प्रियंका के जन्मदिन के मौके पर राजामौली ने फिल्म से उनके दो नए लुक शेयर किए और लिखा, 'मुस्कुराते समय शालीनता, न मुस्कुराते समय आग।'

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू फिल्म 'वाराणसी' में 'रुद्र' का किरदार निभा रहे हैं।  'वाराणसी' का काम आखिरी दौर में है और यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: Jana Nayagan: विजय की फिल्म 'जन नायकन' का नया टीजर रिलीज, दिखा अभिनेता से मुख्यमंत्री बनने का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed