फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat And Anushka Trolled For Their Silence On CJP Protests As They Meet With Premanand Ji Maharaj

CJP प्रोटेस्ट पर चुप्पी के लिए विराट-अनुष्का हुए ट्रोल, प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात करने पर भड़के यूजर्स

Wed, 22 Jul 2026 04:02 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 22 Jul 2026 04:02 PM IST
सार

Virat-Anushka: इन दिनों चल रहे छात्र आंदोलन के बीच क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Virat And Anushka Trolled For Their Silence On CJP Protests As They Meet With Premanand Ji Maharaj
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंतर मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की खबरों के बाद यह मुद्दा और गरम हो गया है। छात्र शिक्षा सुधार की मांग कर रहे हैं और इस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन

प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचा कपल
इसी बीच बुधवार को विराट और अनुष्का की वृंदावन यात्रा की तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। अनुष्का सलवार सूट में थीं और दोनों नंगे पैर प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे। वैसे तो यह कपल अक्सर आध्यात्मिक गुरुओं से मिलने जाता है, लेकिन इस बार लोगों का रिएक्शन अलग देखने को मिला।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने विराट और अनुष्का को इस छात्रों के प्रोटेस्ट मुद्दे पर चुप रहने के लिए आलोचना की। कुछ लोगों का कहना था कि विराट दिल्ली से हैं, इसलिए उन्हें इस मामले पर खुलकर बोलना चाहिए था।

एक यूजर ने लिखा, ‘उन्हें युवाओं और चल रहे आंदोलन पर बोलने की हिम्मत नहीं है… शर्म की बात है।’ दूसरे ने लिखा, ‘दिल्ली से होने के नाते उन्हें जंतर मंतर के प्रदर्शन पर कुछ कहना चाहिए था।’ एक और यूजर ने विराट को टैग करते हुए लिखा, ‘आपने सब कुछ हासिल कर लिया है, लोग आपको भगवान की तरह मानते हैं… अब छात्रों के लिए आवाज उठाइए, थोड़ा हिम्मत दिखाइए।’ वहीं एक कमेंट में लिखा था, ‘एक बार अपने घर दिल्ली जाकर देखिए कि छात्रों का क्या हाल हो रहा है।’




Virat And Anushka Trolled For Their Silence On CJP Protests As They Meet With Premanand Ji Maharaj
सीजेपी का विरोध प्रदर्शन। - फोटो : पीटीआई।
सोमवार को प्रदर्शन में क्या हुआ?
दिल्ली अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को न्यू दिल्ली इलाके में CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आक्रामक और हिंसक व्यवहार किया। पुलिस के बार-बार समझाने और चेतावनी देने के बावजूद वे नहीं माने और लागू नियमों का उल्लंघन किया।

वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने बिना भेदभाव के उन पर हमला किया, जिससे कई लोग घायल हुए। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज करती और आंसू गैस छोड़ती दिख रही है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग सिविल कपड़ों में आकर भी उन पर हमला कर रहे थे।
 

Virat And Anushka Trolled For Their Silence On CJP Protests As They Meet With Premanand Ji Maharaj
सीजेपी के प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करते सुरक्षा कर्मी - फोटो : एएनआई
आखिर ये प्रदर्शन क्यों हो रहा है?
CJP के नेतृत्व में यह प्रदर्शन पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय से चल रहा है। इसमें शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी, खासकर NEET परीक्षा पेपर लीक के आरोपों को लेकर विरोध हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस महीने की शुरुआत में इस प्रदर्शन में शामिल हुए और जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की।

मंगलवार को प्रदर्शनकारियों की सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत भी हुई, लेकिन प्रदर्शन अभी भी जारी है। वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, लेकिन उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- Shabana Azmi: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी को आया अस्थमा अटैक, कहा- ‘आंसू गैस की वजह से बिगड़ी तबीयत’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed