{"_id":"6adf4e1dffb2aaa1bb06a2c2","slug":"saqib-saleem-and-divya-dutta-share-their-experience-of-working-with-manoj-bajpayee-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब रात: सेट पर मनोज बाजपेयी का कैसा है अंदाज? साकिब सलीम और दिव्या दत्ता ने खोले राज, जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गजब रात: सेट पर मनोज बाजपेयी का कैसा है अंदाज? साकिब सलीम और दिव्या दत्ता ने खोले राज, जानकर रह जाएंगे हैरान
सार
- फिल्म 'गजब रात' में मनोज बाजपेयी, साकिब सलीम और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार नजर आए हैं।
- अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में दोनों कलाकारों ने मनोज के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए।
- जानिए साकिब और दिव्या ने मनोज बाजपेयी को लेकर क्या कहा।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी पर क्या बोले साकिब और दिव्या?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गजब रात' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म के जरिए मनोज बाजपेयी और फिल्ममेकर नीरज पांडे करीब एक दशक बाद फिर साथ आए हैं। अब फिल्म के कलाकारों ने मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद से साथ काम करने की थी इच्छा
साकिब सलीम ने मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को याद करते हुए कहा, 'मनोज सर के साथ मेरी पहली बातचीत खाने को लेकर हुई थी। हम कहां जाएंगे, क्या खाएंगे, वहां क्या अच्छा मिलता है, इस बारे में बात हो रही थी। मनोज के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। वह हमसे इतने सीनियर हैं। उनका काम भी इतना शानदार रहा है, लेकिन उनके साथ किसी तरह का दबाव नहीं था। सब कुछ बहुत सहज था। मैं उनसे जो महसूस करता था, वह कह सकता था। सेट का माहौल भी बहुत आसान था। रितेश भाई हों या नीरज सर, आप उनसे कुछ भी पूछ सकते थे। उनके साथ काम करते हुए मैंने बहुत सहज महसूस किया।'
साकिब ने आगे कहा, 'मैं उन्हें सिर्फ सह-कलाकार के तौर पर नहीं, बल्कि एक कलाकार के रूप में भी करीब से देखना चाहता था। मैंने उन्हें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में देखा था। तब मेरे मन में था कि इनके साथ काम करने का मौका मिला तो मैं इनका प्रोसेस देखूंगा कि ये काम कैसे करते हैं।'

Trending Videos
फिल्म गजब रात की कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj
'उन्हें इस बात की चिंता नहीं होती कि कौन उन्हें देख रहा है'
साकिब के मुताबिक, मनोज को काम करते देखना उनके लिए सीखने का मौका था। उन्होंने कहा, 'वह बहुत सहज रहते हैं। उन्हें इस बात की चिंता नहीं होती कि कौन उन्हें देख रहा है या वह क्या कर रहे हैं। वह अपनी लाइनें करते हैं, उनके बारे में सोचते हैं और फिर अपने काम में लगे रहते हैं।'
साकिब ने कहा, 'एक युवा कलाकार के तौर पर कई बार आप सोचते हैं कि अगर मैंने ऐसा किया तो सामने वाला क्या सोचेगा। लेकिन मनोज को इतना सहज होकर काम करते देख मुझे भी भरोसा मिला कि मुझे भी खुलकर काम करना चाहिए। जब आप सहज होते हैं, तभी अच्छा प्रदर्शन निकलकर आता है। मेरे लिए सेट पर यह बहुत बड़ी सीख थी।'

मनोज को लेकर क्या बोलीं दिव्या?
साकिब की बात से सहमति जताते हुए दिव्या दत्ता ने कहा कि किसी स्थापित अभिनेता के साथ काम करते समय नए कलाकारों के मन में झिझक होना स्वाभाविक है। मनोज अपने व्यवहार से यह झिझक दूर कर देते हैं।
दिव्या ने कहा, 'जब बाहर से नए लोग आते हैं, तो वे एक धारणा लेकर आते हैं कि हम इतने स्थापित अभिनेता के साथ काम कर रहे हैं। हमारे मन में भी अपने सीनियर्स के साथ काम करते हुए ऐसा होता है। एक तरह की झिझक होती है। लेकिन मनोज के साथ मैंने जो देखा, वह यह है कि वह अपनी छवि को बहुत गंभीरता से नहीं लेते।'
उन्होंने कहा, 'वह इस झिझक को बहुत सहजता से दूर कर देते हैं। मैंने युवा कलाकारों को उनके साथ काम करते देखा है। शुरुआत में उन्हें लगता है कि पता नहीं क्या कहना है, कैसे व्यवहार करना है। फिर धीरे-धीरे वे सहज हो जाते हैं। वे भी मजाक करने लगते हैं, अपनी बात रखने लगते हैं। मनोज ऐसा माहौल नहीं बनाते कि सिर्फ वही मजाक कर सकते हैं या सिर्फ उन्हीं की बात सुनी जाएगी।'
'सेट पर सबको मिले बराबरी का मौका'
दिव्या के मुताबिक, सेट पर कलाकारों के बीच बराबरी का माहौल काम पर भी असर डालता है। उन्होंने कहा, 'सेट पर इस तरह की डेमोक्रेसी बहुत अच्छी बात है। यह बहुत खूबसूरत है। जब सभी लोग सहज होते हैं, तो उनके बीच एक केमिस्ट्री बनती है। उसका असर उनके काम और परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है।'

फिल्म 'गजब रात' के बारे में
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: 'क्या तुझे नहीं बोलना चाहिए था?' काशवी के जाने के बाद भड़कीं लव, गुस्से में स्काउट ने कही ये बात!
- फिल्म 'गजब रात' के जरिए मनोज बाजपेयी और फिल्ममेकर नीरज पांडे करीब एक दशक बाद फिर साथ आए हैं।
- फिल्म का निर्माण नीरज पांडे की कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स ने किया है।
- वहीं, रितेश शाह ने इसका निर्देशन किया है।
- इस फिल्म के साथ रितेश शाह निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
- फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, कीकू शारदा और नुसरत भरूचा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।