फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda Calls Rashmika Mandanna His Wife Hits Back At Trolls Me And Her Against The World

विजय देवरकोंडा: 'बाकी सब भाड़ में जाएं', अभिनेता ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, रश्मिका को लेकर कही ये बात

Mon, 26 Oct 2026 05:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 26 Oct 2026 05:15 PM IST
सार

  • एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। 
  • शो के बाद विजय की कुछ बातों के चलते कपल को ट्रोल किया जा रहा था। 
  • अब रश्मिका के बाद विजय ने इस ट्रोलिंग्स का करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Calls Rashmika Mandanna His Wife Hits Back At Trolls Me And Her Against The World
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में बतौर मेहमान शामिल हुए थे। इस दौरान कपल ने अपने निजी जीवन, प्यार और शादी को लेकर खुलकर बात की थी। इसके बाद एपिसोड के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जहां कपल को ट्रोल किया जा रहा था। अब विजय ने इस सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन


विजय को ट्रोलर्स को करारा जवाब
अब विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो और वीडियो शेयर कर इन आलोचकों को जवाब दिया है। विजय ने लिखा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी पत्नी। मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक, जिसे मैंने बिल्कुल सही चुना है। उन सभी लोगों के लिए, जो हमारी चिंता कर रहे हैं, हम दोनों बहुत खुश हैं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। अगर दुनिया के खिलाफ मैं और वह एक साथ हैं, तो ठीक है, होने दो। उन सभी लोगों को ढेर सारा प्यार, जो प्यार का जश्न मनाते हैं और खुशी से, सादगी के साथ जीने में यकीन रखते हैं। अब, बिना किसी तरह की दया या सम्मान दिखाने के इरादे से, बाकी सभी लोग भाड़ में जा सकते हैं।'
विज्ञापन


विजय का पोस्ट-
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

Trending Videos

Vijay Deverakonda Calls Rashmika Mandanna His Wife Hits Back At Trolls Me And Her Against The World
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स
विजय से पहले रश्मिका ने किया था पोस्ट
विजय से पहले रश्मिका ने भी इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर इस आलोचकों को जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स, विजय और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं का एक-एक करके जवाब दिया था। दोनों ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें विजय रश्मिका को पीठ पर बिठाकर घुमाते नजर आ रहे हैं। 

रश्मिका का पोस्ट-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

Vijay Deverakonda Calls Rashmika Mandanna His Wife Hits Back At Trolls Me And Her Against The World
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों कपल की हुई ट्रोलिंग? 
दरअसल, 'कॉफी विद करण' के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन वीडियो में विजय और रश्मिका शादी पर बात करते नजर आ रहे है। रश्मिका बताती हैं कि एक एयरपोर्ट पर उन्होंने विजय को शादी के लिए प्रपोज किया था। 

उनके इस सवाल पर विजय ने उनसे 100 बार और पूछने को कहा था। इसके बाद रश्मिका ने बताया कि उन्होंने लगभग एक साल तक इस बात के लिए विजय की मंजूरी का इंतजार किया, तब जाकर वो माने। वहीं विजय ने आगे बताया कि धीरे-धीरे वो भी इस बात को समझने लगे थे कि रश्मिका से उन्हें शादी करनी चाहिए। 

इन वीडियोज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कपल की जमकर ट्रोलिंग हुई। एक यूजर ने वीडियो शेयर कर विजय की आलोचना करते हुए लिखा, 'विजय देवरकोंडा एक चलते-फिरते रेड फ्लैग हैं। सोचिए, कोई अपने पार्टनर को पूरी दुनिया के सामने कैसे बेइज्जत कर सकता है। हंसी आती है। रश्मिका इससे बेहतर की हकदार हैं।'

एक अन्य यूजर ने रश्मिका के उनसे शादी करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'रश्मिका, तुम इतने समय तक इनके साथ रहीं और अच्छी हिट फिल्में देकर इतना पैसा कमाने के बाद भी शादी के लिए मिन्नतें करती रहीं? तुम शादी करने के बजाय सिंगल रहकर ज्यादा खुश रहतीं।'

वहीं, एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस कपल का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'अब तो ऐसा लगता है कि रश्मिका विजय से प्यार करती हैं और विजय खुद से प्यार करते हैं।'

Vijay Deverakonda Calls Rashmika Mandanna His Wife Hits Back At Trolls Me And Her Against The World
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई विजय-रश्मिका की शादी?  
  • मशहूर साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधे।
  • दोनों का यह बेहद निजी विवाह समारोह राजस्थान के उदयपुर में में संपन्न हुआ।
  • इस शादी में सुबह तेलुगु रीतिरिवाज से फेरे हुए, वहीं शाम को रश्मिका के गृहनगर की कोडवा परंपरा निभाई गई।
  • इस विवाह में रश्मिका ने डिजाइनर अनामिका खन्ना की खूबसूरत साड़ी और विजय ने पारंपरिक धोती पहनी थी। 

ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना: 'सौ बार नहीं, हजार बार...', अभिनेत्री ने दिया ट्रोलिंग का जवाब; रील बनाने वालों को लताड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed