‘दिल तोड़ने वाला…’, ‘धुरंधर’ फेम सौम्या टंडन ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर उठाए सवाल; प्रदर्शन पर कही ये बात
Saumya Tandon on CJP: सोमवार को जंतर मंतर पर CJP द्वारा बड़ा प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। अब इस मामले पर ‘धुरंधर’ फेम सौम्या टंडन का रिएक्शन सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर मंतर से संसद तक मार्च का ऐलान किया था। जंतर मंतर पर पिछले एक महीने से प्रदर्शन चल रहा है, और सोमवार को यहां भारी भीड़ देखने को मिली। लेकिन इस दौरान कई मुश्किलें भी सामने आईं। संसद की ओर बढ़ रही भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
युवाओं को परेशान देखना दिल तोड़ने वाला
अब इस मामले पर एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने अपनी चिंता जाहिर की है। हाल ही में वह आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आई थीं। सौम्या ने CJP मार्च पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सवाल उठाए और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग को गलत बताया।
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘छात्रों के प्रदर्शन के दृश्य बहुत परेशान करने वाले हैं। कुछ जगहों पर हिंसा की खबरें आई हैं, जैसे पत्थरबाजी, लेकिन इससे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग को सही नहीं ठहराया जा सकता।
इतने सारे युवाओं को इस तरह परेशान देखना दिल तोड़ने वाला है। एक लोकतंत्र तब सबसे मजबूत होता है जब मतभेदों का समाधान बातचीत से किया जाए, न कि टकराव से। मुझे उम्मीद है कि सरकार छात्रों से बात करेगी, उनकी बात सुनेगी और शांति से इस मुद्दे का हल निकालेगी।’
The scenes from the student protests are deeply disturbing.
— Saumya Tandon (@saumyatandon) July 22, 2026
While there have been reports of violence in some places, including instances of stone pelting, that should not justify the use of excessive force against peaceful protesters.
It is heartbreaking to see so many young…
दिल्ली अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को न्यू दिल्ली इलाके में CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आक्रामक और हिंसक व्यवहार किया। पुलिस के बार-बार समझाने और चेतावनी देने के बावजूद वे नहीं माने और लागू नियमों का उल्लंघन किया।
वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने बिना भेदभाव के उन पर हमला किया, जिससे कई लोग घायल हुए। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज करती और आंसू गैस छोड़ती दिख रही है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग सिविल कपड़ों में आकर भी उन पर हमला कर रहे थे।
CJP के नेतृत्व में यह प्रदर्शन पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय से चल रहा है। इसमें शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी, खासकर NEET परीक्षा पेपर लीक के आरोपों को लेकर विरोध हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस महीने की शुरुआत में इस प्रदर्शन में शामिल हुए और जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की।
मंगलवार को प्रदर्शनकारियों की सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत भी हुई, लेकिन प्रदर्शन अभी भी जारी है। वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, लेकिन उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें- Shabana Azmi: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी को आया अस्थमा अटैक, कहा- ‘आंसू गैस की वजह से बिगड़ी तबीयत’