फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malaika arora slammed bhojpuri actor khesari lal yadav for his viral dog video

भोजपुरी सुपरस्टार को नहीं पहचान पाईं मलाइका, बोलीं- ‘कौन है ये? बहुत ही घिनौनी हरकत है’; देखें वायरल वीडियो

Fri, 24 Jul 2026 12:14 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Jul 2026 12:14 PM IST
सार

Malaika Arora On Khesari Lal Yadav: मलाइका अरोड़ा ने खेसारी लाल यादव के वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया। उन्होंने एक्टर की जमकर क्लास लगाई। 


 

विज्ञापन
Malaika arora slammed bhojpuri actor khesari lal yadav for his viral dog video
मलाइका अरोड़ा, खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के लाखों फैंस हैं। हाल ही में एक्टर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इस क्लिप के वायरल होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने भी अपना रिएक्शन दिया। जिसमें उन्होंने जमकर नराजगी जताई। जानें क्या बोली मलाइका-

विज्ञापन


मलाइका ने कहा ‘बहुत घटिया’
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का एक क्लिप काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह फोटो क्लिक करवाने आते हैं। मगर वहां एक डॉग बैठा होता है। जिसे खेसारी के कहने के बाद खींचकर वहां से हटा दिया जाता है। जैसे ही यह वीडियो वायरल मलाइका तक पहुंचा उन्होंने जमकर क्लास लगा दी। मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए खेसारी की इस हरकत को ‘बहुत घटिया’ बताया। हालांकि एक्ट्रेस ने उनका नाम नहीं लिया। 

विज्ञापन

Malaika arora slammed bhojpuri actor khesari lal yadav for his viral dog video
मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम- @malaikaaroraofficial

मलाइका ने जमकर लताड़ा
मलाइका अरोड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए खेसारी की इस हरकत की आलोचना की। उन्होंने लिखा, ‘यह आखिर कैसे लोग हैं? और ये आदमी कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है? बहुत ही घिनौनी हरकत है.’ उनके ऐसा लिखने के बाद यूजर्स और फैंस को महसूस हुआ कि वह शायद भोजपुरी सुपरस्टार को पहचान नहीं पाईं।

Malaika arora slammed bhojpuri actor khesari lal yadav for his viral dog video
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था मामला? 
खेसारी लाल यादव बीते दिनों एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां पैप्स उन्हें कवर करने खड़े हुए थे। मगर जहां उन्हें खड़े होकर पोज देना था। वहां एक डॉग पहले से मौजूद था। जिसे देखकर खेसारी कुछ असहज हो गए। इसके बाद उन्होंने उसे निकालने को कहा। उसी वक्त एक महिला उस डॉग को खींचते हुए ले गई। 

View this post on Instagram

A post shared by Cidhant (सिद्धांत) (@thecidhant)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed