एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Khare
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:43 PM IST
सार
Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट पार करते हुए बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यहां जानिए फिल्म ने पहले दिन किस भाषा में कितनी कमाई की।
विज्ञापन
1 of 4
जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ के सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्य मंत्री बन चुके सी. जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
पहले ही दिन विजय के फैंस ने दक्षिण भारत में इसे डबल डिटिल में कमाई का तोहफा दिया। हालांकि, नॉर्थ इंडिया में फिल्म को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। यहां जानें कैसा रहा फिल्म का ओपनिंग डे क्लेक्शन?
पहले दिन कमाए इतने करोड़
पहले दिन, 'जन नायकन' के देशभर में कुल 12,258 शोज दिखाए गए। इनके जरिए खबर लिखे जाने ते फिल्म ने 28.71 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। वहीं पहले दिन भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 33.88 करोड़ रुपए रहा।
इस तरह विजय की फिल्म ने हालिया रिलीज फिल्म 'करप्पु' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही यह ओपनिंग डे पर इस साल रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म बन गई।
3 of 4
जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
तमिल वर्जन सबसे आगे
फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई इसकी ओरिजिनल भाषा में ही की। इसके अलावा अन्य दो भाषाओं से इसने करीबन 3 करोड़ रुपए कमाए। यहां जानें फिल्म ने किस भाषा में कितना कमाया।
हिंदी - 1.44 करोड़
तमिल - 25.75 करोड़
तेलुगु - 1.52 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जन नायकन
- फोटो : X
9 जनवरी को होनी थी रिलीज
फिल्म ‘जन नायकन’ यूं तो इस साल की शुरुआत में 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, तब चुनाव और फिर सीबीएफसी विवाद के चलते यह फिल्म अटक गई। अब आखिरकार मेकर्स ने इसे विजय के ही सीएम बनने के बाद 23 जुलाई को रिलीज किया है। फिल्म में थलापति के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू समेत कई कलाकार नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।