फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Shares behind the scenes Moments from Her Movie badki bahu chaotki bahu 2

रानी चटर्जी ने फिल्म 'बड़की बहू छोटकी बहू 2' के सेट से साझा गिए BTS; दुल्हन बनीं नजर आईं भोजपुरी अदाकारा

Sun, 19 Jul 2026 11:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Jul 2026 11:28 AM IST
सार

Rani Chatterjee: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बड़की बहू छोटकी बहू 2' की तैयारियों में व्यस्त हैं। उन्होंने आज रविवार को सेट से कुछ बीटीएस साझा किए हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Shares behind the scenes Moments from Her Movie badki bahu chaotki bahu 2
'बड़की बहू छोटकी बहू 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा जगत की चर्चित अदाकारा हैं। उनके पास एक के बाद एक कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। हालांकि, फिलहाल रानी 'बड़की बहू छोटकी बहू 2' की शूटिंग कर रही हैं। अक्सर वे सेट से झलकियां साझा करती हैं। आज रविवार को उन्होंने वीडियो शेयर किया है। इसमें वे दुल्हन बनी दिख रही हैं।

विज्ञापन

चटख लाल साड़ी में दुल्हन बनी नजर आईं रानी
रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे लाल रंग की साड़ी पहने दुल्हन बनी दिख रही हैं। चटख लाल साड़ी में पारंपरिक गहने पहने दिख रही हैं। गले में मंगलसूत्र है। मांग टीका और नथ में वे खूबसूरत लग रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Shares behind the scenes Moments from Her Movie badki bahu chaotki bahu 2
'बड़की बहू छोटकी बहू 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की स्टारकास्ट
वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'फिल्म 'बड़की बहू और छोटकी बहू 2' की शूटिंग पूरी एनर्जी के साथ चल रही है। बता दें कि इस फिल्म में रानी के साथ काजल राघवानी अहम भूमिका में हैं। इनके अलावा जय यादव. लाडो मधेसिया, मनोज टाइगर, कंचन मिश्रा, प्रेम दुबे, बीना पांडे और पारुल प्रिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। वे इसके निर्देशक भी हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)


विज्ञापन

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Shares behind the scenes Moments from Her Movie badki bahu chaotki bahu 2
रानी चटर्जी-काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2024 में आया था पहला पार्ट
बता दें कि 'बड़की बहू छोटकी बहू 2' साल 2024 में आई 'बड़की बहू छोटकी बहू' का ही सीक्वल है। यह फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें भी रानी चटर्जी और काजल राघवानी देवरानी और जेठानी के रूप में नजर आई थीं।  यह एक सुपरहिट फिल्म है, जो अपनी कहानी, कॉमेडी और ड्रामा के लिए दर्शकों को बहुत पसंद आई है। जय यादव ने भी सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'प्यार भी परिवार वाला। तकरार भी परिवार वाला। इन्हीं रिश्तों की खूबसूरत कहानी है- 'बड़की बहू छोटकी बहू 2'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jay Yadav (@jay_yadav_actor)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed