{"_id":"6a64f1dc63cfe504240c6543","slug":"bhojpuri-actress-aamrapali-dubey-emotional-confession-she-wants-to-become-mother-family-shocked-bhojpuri-bawal-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं मां बनना चाहती हूं'; आम्रपाली दुबे ने जताई ख्वाहिश; सुनकर चौंका परिवार; क्या शादी करेंगी भोजपुरी अदाकारा?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'मैं मां बनना चाहती हूं'; आम्रपाली दुबे ने जताई ख्वाहिश; सुनकर चौंका परिवार; क्या शादी करेंगी भोजपुरी अदाकारा?
Sat, 25 Jul 2026 11:00 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:00 PM IST
सार
Bhojpuri Actress Aamrapali Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जल्द ही रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आएंगी। इस बीच उन्होंने ख्वाहिश जताई है कि वे मां बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
आम्रपाली दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मों और अदाकारी से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने कुछ ऐसी इच्छा जाहिर कर दी है कि परिवार भी सुनकर चौंक गया। आम्रपाली का कहना है कि वे मां बनना चाहती हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे ने शादी नहीं की है।
विज्ञापन
कब शुरू होगा 'भोजपुरी बवाल'
आम्रपाली दुबे को जल्द ही रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में देखा जाएगा। यह शो 02 अगस्त से शुरू होगा। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह भी नजर आएंगे। शो के कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। हालिया प्रोमो में आम्रपाली दुबे यह कहती दिखी हैं कि वे मां बनना चाहती हैं। उनका परिवार भी यह सुनकर हैरान रह गया है।
विज्ञापन
बोलीं- 'मां बनना चाहती हूं'
प्रोमो में आम्रपाली मंदिर में भगवान के दर्शन करते हुए भावुक हो रही हैं। इसके बाद वे अपने परिवार के साथ बैठकर बातें करती दिखी हैं। इसी बातचीत में वे कहती हैं, 'अपनी पूरी जिंदगी का शायद सबसे बड़ा फैसला लेने जा रही हूं। मुझे नहीं पता कि इस फैसले का क्या परिणाम होगा। मेरा परिवार और मेरे प्रशंसक कैसी प्रतिक्रिया देंगे? लेकिन मुझे ये करना है। मैं मां बनना चाहती हूं'।
विज्ञापन
आम्रपाली बोलीं- 'पक्का फैसला है'
आम्रपाली की बात सुनकर उनके माता-पिता हैरान नजर आए और एक-दूसरे की तरफ देखने लगे। तभी उनके पिता ने अभिनेत्री की मां से पूछा, 'क्या कहती हो ऊषा?' फिर आम्रपाली की बहन ने उनसे पूछा कि क्या आप इसे लेक श्योर हो? इस पर आम्रपाली ने कहा कि मैं अपने फैसले पर एकदम पक्की हूं'। इस बीच आम्रपाली भावुक होकर रोती हुई भी नजर आईं। ऐसे में सवाल है कि क्या आम्रपाली शादी करेंगी? या बच्चा गोद लेंगी? फिलहाल इसे लेकर उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है। न ही शो के प्रोमो में इसे लेकर कोई जिक्र है।