{"_id":"6a656fd188b1bd2be40b217e","slug":"jana-nayagan-the-odyssey-and-dhamaal-4-box-office-collection-on-saturday-2026-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: तीन दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची 'जन नायकन', 'द ओडिसी' ने जड़ा शतक; जानें 'धमाल 4' की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office: तीन दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची 'जन नायकन', 'द ओडिसी' ने जड़ा शतक; जानें 'धमाल 4' की कमाई
Sun, 26 Jul 2026 07:54 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:54 AM IST
सार
Box Office Report: फिल्म 'जन नायकन' को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' और बॉलीवुड फिल्म 'धमाल 4' भी थिएटर्स में सजी हैं। जानिए इन फिल्मों ने शनिवार को कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद साउथ की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज होते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड फिल्म 'धमाल 4' भी बॉक्स ऑफिस पर लगी है। इस फिल्म को भी दर्शक प्यार दे रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
जन नायकन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'जन नायकन' का कलेक्शन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की फिल्म 'जन नायकन' करीब सात महीने की देरी के बाद रिलीज हुई। इसे विजय की आखिरी फिल्म कहा जा रहा है, क्योंकि अब वे राजनीति में आ गए हैं। तीसरे दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका कुल कलेक्शन 92.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
यह खबर भी पढ़ें: Jana Nayagan Review: थलापति ने जैसे-तैसे संभाली ‘जन नायकन’, बॉबी ने किया निराश; एक वक्त के बाद होने लगी थकान

पहले और दूसरे दिन का कलेक्शन
किस भाषा में कितना कलेक्शन?
- ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- दूसरे दिन इसने इसने 21.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
किस भाषा में कितना कलेक्शन?
- शनिवार को तमिल भाषा में फिल्म ने 24.40 करोड़ रुपये जुटाए।
- तेलुगु भाषा से फिल्म का कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपये रहा।
- वहीं, हिंदी पट्टी में 'जन नायकन' ने 2.70 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
100 करोड़ पार 'द ओडिसी'
हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' को भी भारतीय दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। क्रिस्टोफर नोलन की यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। शनिवार को इसे वीकएंड का फायदा मिला है। इसने नौवें दिन 11.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 108.62 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन और जेंडाया जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।

धमाल 4 मूवी रिव्यू
- फोटो : साभार-@imdb
धमाल 4' का कलेक्शन
फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में लगी थी। यह फिल्म पहले ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। इस फिल्म ने तीसरे शनिवार को 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 'धमाल 4' का टोटल कलेक्शन 143.40 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और संजीदा शेख जैसे सितारे हैं।