'पंजाब के मुख्यमंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं'?; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर श्वेता तिवारी ने CJP से पूछा
Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कई फिल्मी हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। श्वेता तिवारी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी से सवाल किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। आज शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन कर दिया है। अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके से सवाल पूछा है।
श्वेता तिवारी ने क्या कहा?
श्वेता तिवारी ने अभिजीत दिपके से सवाल किया है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कब होगा? श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिजीत दिपके का एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल, इस वीडियो में दिपके लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि अब जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, तो वे कैबिनेट में किसी भी ऐसे व्यक्ति का इस्तीफा मांग सकते हैं, जो अच्छा काम नहीं कर रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने माफी मांगकर लगाई उठक-बैठक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर GEN-Z को किया सलाम; देखें वीडियो
श्वेता तिवारी ने पूछा- 'वहां कब प्रदर्शन करेंगे'?
दिपके का यही वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाकर श्वेता तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'अब, पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और, आप लोग वहां कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं कॉकरोच जनता पार्टी'? बता दें कि पंजाब में फार्मेसी एग्जाम में कथित गड़बड़ी को लेकर कई राजनीतिक दलों की तरफ से भी राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे थे प्रदर्शन
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चले छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बाद आज शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। छात्र परीक्षा में गड़बड़ियों, खासकर नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर उनका इस्तीफा मांग रहे थे। प्रधान के इस्तीफे के बाद कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है और इसे छात्रों की जीत बताया है।