{"_id":"6a64ebd0671ffe53f205e88c","slug":"yami-gautam-reportedly-set-to-headline-in-sujoy-ghosh-kahaani-3-pre-production-of-film-begins-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विद्या बालन की चर्चित फ्रैंचाइजी पर यामी गौतम ने मारा झपट्टा! 'कहानी 3' में आएंगी नजर? शूटिंग की तैयारी शुरू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
विद्या बालन की चर्चित फ्रैंचाइजी पर यामी गौतम ने मारा झपट्टा! 'कहानी 3' में आएंगी नजर? शूटिंग की तैयारी शुरू
Sat, 25 Jul 2026 10:33 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:33 PM IST
सार
Yami Gautam in Kahaani 3: चर्चित फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी 'कहानी 3' में यामी गौतम की एंट्री की खबर है। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे।
विज्ञापन
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम-@yamigautam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यामी गौतम के सितारे बुलंदी पर हैं। हाल ही में फिल्म 'आर्टिकल 370' में शानदार अदाकारी के लिए यामी गौतम के नाम का एलान नेशनल फिल्म अवॉर्ड के लिए हुआ। उन्होंने 2024 में आई इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। इस बीच अभिनेत्री के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। यामी गौतम फिल्म 'कहानी 3' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
कब आई थी पहली फिल्म?
सुजॉय घोष की चर्चित फ्रैंजाइजी की दो फिल्में आ चुकी हैं। पहली फिल्म 'कहानी' साल 2012 में रिलीज हुई थी। वहीं, दूसरा पार्ट 2016 में रिलीज हुआ। दोनों फिल्मों के निर्देशन का जिम्मा सुजॉय घोष ने निभाया। वहीं, लीड रोल में विद्या बालन नजर आई थीं। अब सुजॉय इसकी तीसरी किस्त लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कहानी 3' में यामी गौतम की एंट्री हो गई है।
विज्ञापन
शूटिंग के लिए शुरू हुई तैयारी
खबरों के मुताबिक अभिनेत्री यामी गौतम 'कहानी 3' में मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं, सुजॉय घोष एक बार फिर डायरेक्टर के तौर पर वापसी करेंगे। यह फिल्म इस फ्रैंचाइजी की दुनिया में एक नई कहानी दिखाएगी। कहा जा रहा है कि टीम इसकी शूटिंग के शेड्यूल की तैयारी कर रही है। फिलहाल प्रोजेक्ट अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। टीम फिल्म के दूसरे पहलुओं पर काम कर रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली दो फिल्मों में विद्या बालन लीड रोल में थीं, लेकिन 'कहानी 3' इस फ्रैंचाइजी को एक नई दिशा में ले जाएगी।
विज्ञापन
एकदम नई होगी फिल्म की कहानी
कहा जा रहा है कि यह फिल्म पिछली फिल्मों की कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी, बल्कि 'कहानी' की दुनिया पर आधारित एक नई कहानी होगी। मेकर्स अभी शूटिंग की टाइमलाइन पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही शेड्यूल तय कर लेंगे। यामी को आखिरी बार उनके पति निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर- द रिवेंज' (2026) में एक कैमियो रोल में देखा गया था।