फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 100 करोड़ क्लब से कुछ ही दूर 'द ओडिसी', शुक्रवार को 'धमाल 4' ने भी पकड़ी रफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 11:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 24 Jul 2026 11:07 PM IST
सार

The Odyssey Box Office Collection: जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज हुई फिल्म 'जन नायकन' का जलवा है। वहीं सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने आज शुक्रवार को अच्छा कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
The Odyssey vs Dhamaal 4 Box office Collection know total earning on friday
द ओडिसी - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में 23 जुलाई को 'जन नायकन' रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के कलेक्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' का कलेक्शन मामूली तौर से बढ़ा है। वहीं 'धमाल 4' का 15वें दिन कलेक्शन बढ़ा है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
The Odyssey vs Dhamaal 4 Box office Collection know total earning on friday
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया
'द ओडिसी' का कलेक्शन
सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने आठवें दिन खबर लिखे जाने तक 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 97.15 करोड़ रुपये हो गया है। शुरुआत में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। वीकएंड के बाद इसका कलेक्शन घटा है। इसके बावजूद फिल्म ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है।
The Odyssey vs Dhamaal 4 Box office Collection know total earning on friday
फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'द ओडिसी' का अब तक का कलेक्शन
  • पहले दिन 'द ओडिसी' ने 17.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन इसका कलेक्शन 22 करोड़ रुपये रहा था। 
  • तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 21.90 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • चौथे दिन फिल्म की कमाई 8.35 करोड़ रुपये हुई थी।
  • पांचवें दिन इसने 8.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • छठे दिन इसने 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • सातवें दिन इसका कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Odyssey vs Dhamaal 4 Box office Collection know total earning on friday
धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' की कुल कमाई 
'धमाल 4' ने आज तीसरे शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन 139.15 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से इसने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
The Odyssey vs Dhamaal 4 Box office Collection know total earning on friday
धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' का अब तक का कलेक्शन
  • पहले हफ्ते में 'धमाल 4' ने 96 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे हफ्ते में इसने 40.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • तीसरे शुक्रवार को इसने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed