'मैंने जिनके साथ काम किया, वे मंत्री बन गए'; बॉबी देओल का मजेदार बयान; विजय-नंदमुरी और पवन कल्याण का लिया नाम
Bobby Deol Funny Statement: बॉबी देओल इन दिनों फिल्म 'जन नायकन' में नजर आ रहे हैं। इस बीच उनका एक मजेदार बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। 23 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं। उन्होंने हाल ही में थलापति विजय के साथ फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर किया। इसी के साथ एक्टर ने साउथ में अपने सफर को लेकर कहा कि उन्होंने जिन भी सितारों के साथ काम किया, वे सभी मंत्री बन गए।
बताया विजय-पवन कल्याण और नंदमुरि के साथ कैसा रहा अनुभव
बॉबी देओल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह भी एक संयोग है कि उन्होंने जिन-जिन एक्टर्स के साथ काम किया है, वे सभी मंत्री हो गए। उन्होंने आगे कहा कि लोग भी अब उनसे इसे लेकर मजाक करते हैं। बॉबी देओल ने पवन कल्याण, विजय और नंदमुरि बालकृष्ण का उदाहरण दिया। बॉबी देओल ने तीनों एक्टर्स की तारीफ करते हुए कहा कि वे सभी अपने-अपने फील्ड के बड़े सितारे हैं और उनके साथ काम करना शानदार रहा।
बोले- 'विजय को प्रमोशन नहीं पसंद'
बॉलीवुड के चर्चित एक्टर बॉबी देओल अब साउथ में भी अपनी धमक जमा चुके हैं। एक के बाद एक दमदार किरदार उनकी झोली में आ रहे हैं। हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए में बॉबी देओल ने कहा कि 'जन नायकन' की रिलीज में करीब छह महीने की देरी हुई। लेकिन इस दौरान उनकी एक्टर विजय से ज्यादा बातचीत नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा, 'विजय को ज्यादा प्रमोशन करना पसंद नहीं है और वे अपने काम पर ही यकीन रखते हैं'। विजय को लेकर बॉबी देओल ने कहा, 'उनसे मेरी ज्यादा बात नहीं हुई। उन्हें प्रमोशन करना पसंद नहीं है। अपने काम पर उन्हें पूरा यकीन है। मैंने भी सोचा कि अगर उन्हें यही तरीका पसंद है, तो ठीक है'।
कहा- 'सभी मंत्री बन गए'
मालूम हो कि फिल्म 'जन नायकन' में बॉबी देओल ने विलेन की भूमिका निभाई है। बॉबी देओल ने साउथ इंडस्ट्री में अपने करियर सफर पर बात करते हुए मजेदार अंदाज में कहा, 'मैंने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ 'डाकू महाराज' की। सबसे मजेदार बात यह है कि मैंने जिन भी एक्टर्स के साथ काम किया, वे सभी मंत्री बन गए। फिर, मैंने पवन कल्याण के साथ 'हरि हर वीरा मल्लू' की। हालांकि, मैं बस मजाक कर रहा हूं'।