फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shweta Tiwari Praises Saurabh Raj Jain After Watching Mere Krishna Play In Mumbai

‘मेरे कृष्ण’ प्ले देखने पहुंची श्वेता तिवारी, सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव; सौरभ जैन की तारीफों के बांधे पुल

Sun, 26 Jul 2026 04:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 26 Jul 2026 04:44 PM IST
सार

Shweta Tiwari: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर बड़ा नोट लिखा और एक्टर सौरभ राज जैन की जमकर तारीफ की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Shweta Tiwari Praises Saurabh Raj Jain After Watching Mere Krishna Play In Mumbai
सौरभ राज जैन और श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्वेता तिवारी हाल ही में मुबई में ‘मेरे कृष्ण’ प्ले देखने पहुंची थीं, जिसमें सौरभ राज जैन ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। शो के बाद श्वेता ने स्टोरी शेयर कर अपना अनुभव साझा किया। साथ ही उन्होंने सौरभ की जमकर तारीफ भी की। 

विज्ञापन

स्टोरी शेयर कर लिखा नोट 
श्वेता ने स्टोरी में लिखा- ‘कल मैंने ‘मेरे कृष्ण’ का शो देखा। इतना अद्भुत। ऐसा लगा जैसे सब कुछ साक्षात मेरी आंखों के सामने हो रहा हो। हर सीन, हर भावना, हर किरदार इतना जीवंत था कि कुछ पल के लिए लगा ही नहीं कि मैं एक शो देख रही हूं।

विज्ञापन

हर एक कलाकार अपने किरदार के प्रति इतना समर्पित था। परफॉर्मेंस, लेखन, संवाद, निर्देशन, संगीत, कॉस्ट्यूम्स, सेट्स… सब कुछ बहुत खूबसूरती से एक साथ आया। मेकर्स, राइटर्स, डायरेक्टर्स और पूरी टीम को दिल से बधाई, जिन्होंने इतनी सच्चाई और समर्पण के साथ कुछ बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस? 
सौरभ जैन, तुमसे अच्छा ऑन-स्क्रीन श्रीकृष्ण न तो कभी हुआ है, ना होगा। तुम्हारी आवाज, तुम्हारी वो स्नेह भरी आंखें, और वो नटखट सी मुस्कान… तुम्हारे बारे में हर चीज श्रीकृष्ण को इतनी खूबसूरती से जीवंत कर देती है। ‘मेरे कृष्णा’ की पूरी टीम को बधाई। क्या खूबसूरत, शक्तिशाली और अविस्मरणीय अनुभव रहा।’

Shweta Tiwari Praises Saurabh Raj Jain After Watching Mere Krishna Play In Mumbai
सौरभ राज जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं सौरभ राज जैन? 
सौरभ राज जैन एक भारतीय अभिनेता हैं। 2013-2014 में महाभारत शो में कृष्ण के किरदार को निभाने के बाद वे अपने देश में घर-घर में मशहूर हो गए। इस किरदार को देश भर में सराहना मिली और यह उनके लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ। अब वे ‘मेरे कृष्ण’ प्ले में भी कृष्ण का रोल निभाते हैं, जिसके लिए उन्हें काफी प्यार मिला है। 

ये भी पढ़ें- 'पंजाब के मुख्यमंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं'?; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर श्वेता तिवारी ने CJP से पूछा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed