फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Feels Like 96 Vijay Sethupathi Sai Pallavi Stills From Mani Ratnams Film Leak Fans Excited

मणिरत्नम की फिल्म के सेट से विजय और साई की तस्वीरें लीक; फैंस हुए एक्साइटेड, बोले- ‘'96’ जैसा फील आ रहा'

Mon, 27 Jul 2026 03:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 27 Jul 2026 03:00 PM IST
सार

Vijay Sethupathi-Sai Pallavi: मणि रत्नम की आने वाली फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Feels Like 96 Vijay Sethupathi Sai Pallavi Stills From Mani Ratnams Film Leak Fans Excited
विजय सेतुपति-साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणि रत्नम की आने वाली फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें विजय सेतुपति और साई पल्लवी साथ में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

विज्ञापन

क्लीन शेव लुक में दिखे विजय
ये तस्वीरें कोलकाता के मशहूर हावड़ा ब्रिज की बताई जा रही हैं, जहां दोनों किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं। विजय सेतुपति इस दौरान क्लीन शेव लुक में दिखे, जबकि साई पल्लवी हमेशा की तरह सिंपल और नेचुरल अंदाज में नजर आईं। 

विज्ञापन

फैंस को याद आई '96' फिल्म
तस्वीरें सामने आते ही फैंस को विजय सेतुपति की सुपरहिट फिल्म ‘96’ की याद आ गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘96 की तरह लग रही है!’ यानी ये फिल्म भी वैसी ही इमोशनल लव स्टोरी हो सकती है।

कुछ फैंस ने इसे मणि रत्नम की फिल्म ‘ओके कनमनी’ से भी जोड़ा और उम्मीद जताई कि डायरेक्टर एक बार फिर अपने खास रोमांटिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं।

फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
हालांकि फिल्म का टाइटल और कहानी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इन तस्वीरों ने लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है। खासकर इसलिए क्योंकि मणि रत्नम अपनी फिल्मों में प्यार को बहुत ही सादगी और गहराई से दिखाने के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanush: क्या विजय थलापति के बाद राजनीति में कदम रखने वाले हैं धुनष? वायरल वीडियो देखकर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed