फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jr NTR Team Share Details About His Shoulder Injury And Recovery

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर को लगी कंधे में चोट, टीम ने साझा किया हेल्थ अपडेट; जानें कैसी है अभिनेता की स्थिति?

Tue, 28 Jul 2026 08:31 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 28 Jul 2026 08:31 AM IST
सार

Actor Jr NTR Health Update: जूनियर एनटीआर साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता हैं। बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में उनके कंधे पर चोट लग गई। डॉक्टर्स ने उन्हें कई हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है। जानिए, कैसी है अब जूनियर एनटीआर की स्थिति? 

विज्ञापन
Jr NTR Team Share Details About His Shoulder Injury And Recovery
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

विस्तार

जूनियर एनटीआर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें अभिनेता की कंधे की चोट का जिक्र किया है। जूनियर एनटीआर को एक एक्टिविटी के दौरान कंधे पर चोट लगी। उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। डॉक्टर्स ने जांच की और उन्हें लगभग छह से आठ हफ्ते का आराम बताया। 

विज्ञापन


अभिनेता की टीम ने बताई पूरी स्थिति
जूनियर एनटीआर की टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मिस्टर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है। पूरी मेडिकल जांच के बाद, डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की अगुवाई वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें छह से आठ हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। जिससे वह पूरी तरह ठीक हो सकें।’ 
विज्ञापन


आगे भी फैंस को दिया जाएगा हेल्थ अपडेट 
अभिनेता की टीम ने अपने बयान में आगे लिखा, ‘हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम उनकी सेहत और ठीक होने के बारे में सही समय पर आधिकारिक जानकारी देते रहेंगे। आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद।’  

विज्ञापन
विज्ञापन

Jr NTR Team Share Details About His Shoulder Injury And Recovery
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं जूनियर एनटीआर
अभिनेता जूनियर एनटीआर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘ड्रैगन’ में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशातं नील हैं। पिछले साल जूनियर एनटीआर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, इस बॉलीवुड फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed