फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Odyssey Box Office: ‘द ओडिसी’ के लिए कितना खास रहा वीकएंड? ‘जन नायकन’ से मिली टक्कर! जानें रविवार की कमाई

Sun, 26 Jul 2026 09:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 26 Jul 2026 09:09 PM IST
सार

The Odyssey Box Office Collection Day 10: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जानिए फिल्म ने आज रविवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
The Odyssey Box Office Collection Day 10 Amid Jana Nayagan Release
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है। आइए जानते हैं फिल्म ने आज 10वें दिन कितनी कमाई की है। 

The Odyssey Box Office Collection Day 10 Amid Jana Nayagan Release
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

पहले हफ्ते का कलेक्शन 
'द ओडिसी' के लिए पहला हफ्ता काफी खास रहा। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में खासा क्रेज था और रिलीज के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। पहले हफ्ते में  'द ओडिसी' ने 90.30 करोड़ का कारोबार किया। 

The Odyssey Box Office Collection Day 10 Amid Jana Nayagan Release
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एक हफ्ते बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कल शनिवार को इसने 11.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं आज रविवार के दिन इसने खबर लिखे जाने तक 9.30 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 117.50 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Odyssey Box Office Collection Day 10 Amid Jana Nayagan Release
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘जन नायकन’ से मुकाबला 
साउथ एक्टर विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ भी 23 जुलाई को रिलीज हो गई है, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 4 दिनों में ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘जन नायकन’ की वजह से ‘द ओडिसी’ की कमाई में काफी फर्क पड़ेगा। 

विज्ञापन
The Odyssey Box Office Collection Day 10 Amid Jana Nayagan Release
द ओडिसी - फोटो : एक्स

‘द ओडिसी’ की स्टारकास्ट 
‘द ओडिसी’ की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है। इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है। इसमें हॉलीवुड के चर्चित कलाकार नजर आए हैं। जिसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं। फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस का किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें- Jana Nayagan Collection Day 4: विजय की ‘जन नायकन’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, जानें रविवार का कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed