Ramayana: कॉमिक कॉन में पहुंचे फैंस को 'रामायण' की टीम ने दिया खास गिफ्ट, यूजर ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2026 के बाद और भी बढ़ गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
जहां भारत में लोग अभी ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कॉमिक कॉन में पहुंचे लोगों को फिल्म का खास प्रेजेंटेशन देखने का मौका मिला। इसी दौरान वहां मौजूद एक फैन का गिफ्ट अनबॉक्सिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
क्या था इस गिफ्ट में खास?
वीडियो में एक महिला दिखाती है कि उन्हें रामायण के ट्रेलर प्रीव्यू इवेंट में क्या गिफ्ट मिला। वह एक गिफ्ट बैग से पिंक कलर का एक खूबसूरत बॉक्स निकालती हैं, जिसके ऊपर कमल (लोटस) का डिजाइन बना होता है। जब वह बॉक्स खोलती हैं, तो अंदर उन्हें गोल्डन रंग का शंख और रामायण टीम की तरफ से एक नोट मिलता है।
The attention to detail is simply exquisite.#Ramayana pic.twitter.com/cQz15BugqN
विज्ञापन विज्ञापन— Walter Black (@BryanBergX) July 24, 2026
बॉक्स के अंदर रखे नोट में इस गिफ्ट का खास मतलब भी बताया गया है। उसमें लिखा है कि यह शंख भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, जो हमारी ऊर्जा को संतुलित करता है और इसकी आवाज पूरे ब्रह्मांड में गूंजती है, जो एक नई शुरुआत का संकेत देती है। महिला जब शंख को कैमरे के सामने दिखाती हैं, तो उसकी बारीक डिजाइन और खूबसूरती देखकर हैरान रह जाती हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। इसके पहले भाग का ट्रेलर बीते 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था पर इसे टाल दिया गया। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- क्या ‘रामायण’ के बाद ‘धूम 4’ में दिखेंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने ‘लव एंड वॉर’ पर भी किया बड़ा खुलासा; कही ये बात