फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri actress Akshara Singh new Bolbam devotional Song Mein Deewani Mahakal Ki released

Akshara Singh: महादेव की भक्ति में लीन अक्षरा सिंह; सावन की दस्तक से पहले 'मैं दीवानी महाकाल की' गाना रिलीज

Mon, 27 Jul 2026 06:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Jul 2026 06:49 PM IST
सार

Akshara Singh New Song: बॉलीवुड अदाकारा अक्षरा सिंह अपनी गायिकी के लिए भी मशहूर हैं। सावन की दस्तक से पहले उन्होंने महादेव को समर्पित भक्ति सॉन्ग रिलीज किया है।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh new Bolbam devotional Song Mein Deewani Mahakal Ki released
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में पहचान बना चुकी हैं। उन्हें अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम टू द जंगल' के एक गाने में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईठा' में देखा जाएगा। इस बीच अक्षरा अपने नए गाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन

Bhojpuri actress Akshara Singh new Bolbam devotional Song Mein Deewani Mahakal Ki released
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

महाकाल को समर्पित किया गाना
सावन का महीना शुरू होने वाला है। कोई भी त्योहार हो, भोजपुरी इंडस्ट्री में नए गानों की खूब बहार आती है। खेसारी लाल यादव से लेकर अक्षरा सिंह, पवन सिंह तक कई सितारे सावन के महीने में नए गाने लेकर आते हैं। अक्षरा सिंह ने यह सिलसिला शुरू कर दिया। उनका गाना 'मैं दीवानी महाकाल' की आज सोमवार को रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri actress Akshara Singh new Bolbam devotional Song Mein Deewani Mahakal Ki released
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

बुलेट रानी बनी दिखीं अक्षरा
अक्षरा सिंह अदाकारी के साथ-साथ सिंगिंग में भी माहिर हैं। अब उन्होंने अपने फैंस को नए गाने का तोहफा दिया है। यह भक्ति सॉन्ग अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह गाने में महादेव की भक्ति के रंग में रंगी दिख रही हैं। आर्मी प्रिंट आउटफिट में वे बुलेट पर सवार होकर जा रही हैं। रुद्रास की माला धारण कर वे यह गाना गुनगुना रही हैं। इसके बाद शिवलिंग के आगे बैठकर पूजा करती हैं और फिर कुछ साधु-संतों से मिलकर आशीर्वाद लेती हैं।

विज्ञापन

Bhojpuri actress Akshara Singh new Bolbam devotional Song Mein Deewani Mahakal Ki released
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

कुकिंग व्लॉग भी चलाती हैं अक्षरा सिंह
बता दें कि अक्षरा सिंह महादेव की भक्त हैं। अक्सर वे काशी विश्वनाथ दर्शन करने जाती हैं। इस गाने की रिलीज से पहले अभिनेत्री अपनी मां के साथ उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। अक्षरा के गाने पर फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स ने लिखा है, 'हम बहुत दिनों से आपके गाने का इंतजार कर रहे थे'। बता दें कि फिल्मों के अलावा अक्षरा अब कुकिंग व्लॉग भी चलाती हैं।  'चटर-पटर' नाम के इस व्लॉग में उनके माता-पिता भी नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed