फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   My Nieces Houses Are Flooded Adil Hussain Expresses His Pain Over The Assam Floods

‘मेरी भांजियों के घर पानी से भर गए हैं’, असम बाढ़ पर छलका आदिल हुसैन का दर्द; सरकार से की ये अपील

Mon, 27 Jul 2026 07:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 27 Jul 2026 07:01 PM IST
सार

Adil Hussain on Assam Floods: असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर अभिनेता आदिल हुसैन ने गहरी चिंता और नाराजगी जाहिर की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
My Nieces Houses Are Flooded Adil Hussain Expresses His Pain Over The Assam Floods
आदिल हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों असम में आई बाढ़ से कई लोग प्रभावित हैं। वहां की स्थिति को लेकर एक्टर आदिल हुसैन ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बचपन से हर साल ऐसी भयानक बाढ़ देखते आए हैं, लेकिन इस बार हालात और भी ज्यादा खराब हैं।

विज्ञापन

निराश, गुस्से में, दुखी और परेशान हूं
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आदिल हुसैन ने कहा, ‘मैं बचपन से हर साल ऐसी बाढ़ देख रहा हूं और इस बार यह और भी ज्यादा है। मैं बहुत निराश, गुस्से में, दुखी और परेशान हूं क्योंकि यह समस्या बार-बार आती है और इतने समय बाद भी इसका कोई सही समाधान नहीं निकला।

विज्ञापन


बिना प्लानिंग के शहर बस गए, दलदली जमीनों पर इंडस्ट्री बन गई और पेड़ काट दिए गए। इस समस्या को हल करने के लिए कोई ठोस जांच या प्लान नहीं बनाया गया, जिससे लोगों की परेशानी कम हो सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन

My Nieces Houses Are Flooded Adil Hussain Expresses His Pain Over The Assam Floods
असम में बाढ़ - फोटो : PTI

सरकार से की ये अपील
अपने परिवार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी बहन की बेटियां और उनके पति सिवसागर में रहते हैं और उनके घर पानी से भर गए हैं। मैं उनकी मदद करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन हालात बहुत खराब हैं।’

उन्होंने सरकार से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘आज भारत के वैज्ञानिक चांद पर सैटेलाइट भेज रहे हैं और कई देशों ने बाढ़ की समस्या का समाधान निकाल लिया है। नीदरलैंड जैसे देश ने समुद्र से जमीन तक वापस ले ली है। समझ नहीं आता कि हमारी सरकारें एक्सपर्ट्स की टीम बनाकर इस समस्या का हल क्यों नहीं निकाल पा रही हैं।’

असम बाढ़ के बारे में 
आदिल हुसैन ने लोगों से सोशल मीडिया के जरिए मदद करने की अपील भी की है। असम में बाढ़ का संकट लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 5 जिलों में 5.24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और पिछले 24 घंटों में 2 और लोगों की मौत के बाद इस साल बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 68 तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें- ‘इस बार के हालात की कल्पना भी नहीं कर सकते…’, सिंगर पापोन ने असम बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed