लापता बॉलीवुड एक्टर को 16 साल से खोज रहीं सोमी अली; बोलीं- 'चिंटू जी से वादा किया था'; लोगों से की मदद की अपील
Somy Ali: सोमी अली ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि वे करीब 16 वर्षों से अभिनेता राज किरण को खोज रही हैं। ऐसा वे दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर से किए गए एक वादे की खातिर कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ अपने लिंकअप को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सोमी अली एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि वे करीब दो दशक से लापता बॉलीवुड अभिनेता की तलाश कर रही हैं। सोमी अली ने दरअसल, राज किरण को लेकर बात की, जो रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। इस बात को 20 साल से अधिक हो चुके हैं। सोमी अली ने इसे लेकर क्या कहा? जानिए
ऋषि कपूर से किया वादा निभा रहीं सोमी
सोमी अली ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इसमें दावा किया है कि वे करीब पिछले 16 वर्षों से कथित तौर पर लापता बॉलीवुड एक्टर राज किरण की तलाश में जुटी हैं। उन्होंने कुछ दस्तावेजों की तस्वीरें भी पोस्ट के साथ साझा की हैं। साथ ही बताया कि वे अभिनेता की तलाश करना कभी बंद नहीं करेंगी, क्योंकि उन्होंने इसके लिए अभिनेता ऋषि कपूर से वादा किया था।
बोलें- 'मैंने कई दरवाजे खटखटाए, लेकिन...'
सोमी अली ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'चिंटू जी (ऋषि कपूर) जब इस दुनिया में थे, तब एक शूटिंग के दौरान मैंने उनसे वादा किया था कि मैं राज किरण की तलाश कभी नहीं छोड़ूंगी। यह मेरा 16वां साल है। मैंने प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर्स से मिले पतों के जरिए कई दरवाजे खटखटाए हैं। मुझे न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट मिला, जहां फ्रंट डेस्क पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि उसने राज किरण को तो कभी नहीं देखा, लेकिन उनके भाई गोबिंद, गोबिंद की पत्नी जूडी और उनकी बेटी 11 साल तक उस अपार्टमेंट में रहे थे। मैंने उनके परिवार के हर सदस्य से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला'।
लोगों से की मदद की अपील, खोजने वाले का मिलेगा इनाम
सोमी अली ने आगे लिखा है, 'यह सिर्फ चिंटू जी से किया गया वादा नहीं है, बल्कि हम सब इस बात को लेकर चिंतित थे और मैं अब भी चिंता में हूं कि क्या राज जी ठीक हैं? कहीं उन्हें जबर्दस्ती तो नहीं रखा गया है। हालांकि, इनाम की राशि बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन अगर कोई उनके रहने की सही जगह बता सकता है - चाहे वह कोई मेंटल हेल्थ फैसिलिटी हो या कोई अपार्टमेंट तो उन्हें इनाम दिया जाएगा। कृपया मदद करें। धन्यवाद'।
कौन थे राज किरण?
बता दें कि राज किरण 1980 और 1990 के दशक में बॉलीवुड के चर्चित चेहरा थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। वे ऋषि कपूर के अच्छे दोस्त थे। साथ ही ऋषि कपूर के साथ उन्होंने 'कर्ज' समेत कई फिल्मों में काम किया था। 90 के दशक तक उन्हें काम मिलना कम हो गया। वे लाइमलाइट से दूर हो गए। फिर अचानक उनके लापता होने की खबर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद ऋषि कपूर ने भी उन्हें खोजने की कोशिश की थीं।