फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suzanne Bernert criticised Richa Chadha controversial post mocking senior citizens during Student protest

'आप कभी बुजुर्ग नहीं होंगी'; बुजुर्गों को लेकर ऋचा चड्डा की विवादित टिप्पणी पर इस जर्मन एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Mon, 27 Jul 2026 05:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Jul 2026 05:30 PM IST
सार

Suzanne Bernert Criticised Richa Chadha: ऋचा चड्ढा अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उन्होंने सीजेपी छात्र आंदोलन पर एक युवा प्रदर्शनकारी का समर्थन करते हुए बुजुर्गों के बारे में कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की है। इसके बाद जर्मन अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Suzanne Bernert criticised Richa Chadha controversial post mocking senior citizens during Student protest
सुजैन बर्नर्ट-ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों ने नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। कई दिनों तक चले इन प्रदर्शनों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। छात्र प्रोटेस्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो पर ऋचा चड्ढा ने भी अपना रिएक्शन देते हुए उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को लेकर कुछ विवादित टिप्पणी की। इस पर एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब ऋचा चड्ढा ने नीट परीक्षा लीक और पुलिस के साथ झड़प को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में शामिल एक युवा प्रदर्शनकारी का समर्थन किया। अभिनेत्री ने एक वायरल वीडियो शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिखा, जिसकी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। उन्होंने अपनी टिप्पणी में बुजुर्गों की उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का मजाक उड़ाया, जिस पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। 

ऋचा चड्ढा ने क्या कहा था?
ऋचा चड्ढा ने लिखा है, 'सिर्फ इसलिए बुजुर्गों का सम्मान मत करिए कि वे सीनियर सिटिजन हैं। कुछ तो ऐसे लगते हैं जैसे उन्हें 'भक्ति-डिमेंशिया' हो गया हो। उन्हें गलतफहमी हो जाती है कि वे युवाओं का मुकाबला कर सकते हैं, जबकि वे खुद रात भर में 5 बार बाथरूम जाए बिना सो भी नहीं पाते। सिर्फ उम्र की वजह से उनका सम्मान न करें। वे बस आपसे पहले पैदा हुए थे। उन्हें सम्मान कमाने दें। सड़क के कोने पर सुरक्षित दूरी पर अखबार पर थोड़ा खाना रख दें। उनसे उलझें नहीं।
 



सुजैन बर्नर्ट ने ऋचा चड्ढा को क्या कहा?
सुजैन बर्नर्ट ने ऋचा की टिप्पणी को शेयर करते हुए लिखा, 'अच्छी बात है, आप कभी बुजुर्ग नहीं होंगे'। ऋचा की टिप्पणी पर सुजैन बर्नर्ट की तीखी प्रतिक्रिया ने उम्र और सम्मान को लेकर चल रही बहस को और बढ़ा दिया।  बता दें कि सुजैन कई भाषाओं में भारतीय फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने रामधनु - द इंद्रधनुष, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा कई टीवी शो में भी नजर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed