‘मैं अपने घर की डोर मैट थी…’ शिल्पा शिंदे ने ‘लॉकअप 2’ में खोला राज; भाई और मां के साथ रिश्ते में आई खटास
Shilpa Shinde Reveals Her Secret on Show Lock Upp 2: शो ‘लॉकअप 2’ में आए दिन कोई ना कोई प्रतियोगी अपने जिंदगी के राज खोल रहा है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भी अपने परिवार को लेकर बड़ा खुलासा किया। आखिरी क्यों उनके रिश्ते अपने भाई और मां से बिगड़ चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिल्पा शिंदे ने ‘लॉकअप 2’ हालिया एपिसोड में दूसरे प्रतियाेगियों के सामने अपने बिगड़ चुके पारिवारिक रिश्तों का जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनकी कंधे की सर्जरी हुई तो उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया था। आखिर ऐसा क्यों हुआ था? जानिए।
शिल्पा शिंदे ने भावुक होते हुए बताया अपना दर्द
शिल्पा शिंदे ‘लॉकअप 2’ में कहती हैं, ‘हर्षद चोपड़ा आपको मैंने पहले चेताया था कि लोग आपका इस्तेमाल करते हैं। डाेर मैट की तरह इस्तेमाल करते हैं। मैं भी अपने घर की डोर मैट थी। कुछ साल पहले मेरे कंधे की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के पांच दिन बाद मुझे मेरे ही घर से निकाल दिया गया था। आपको लगेगा कि क्या मेरे परिवार वाले इतने बुरे हैं। तो देखिए, मेरे लिए ऐसी सिचुएशन बना दी गई थी। उन्हें पता था कि मैं सेल्फ रेस्पेक्ट वाली लड़की हूं। इसलिए मैं अपना घर छोड़ दिया। दरअसल, मेरा भाई अपनी वाइफ के इंफ्लुएंस में आ गया था और मेरी मां भाई की बातों को मानती थीं।’
शिल्पा आगे कहती हैं, ‘मैंने अपने विल लिख दी है और मेरा परिवार से कोई नाता नहीं है।’
विज्ञापन विज्ञापन
कौन सा प्रतियोगी शो से हुआ बाहर?
कुछ हफ्ते पहले योगेश रावत शो से बाहर हुए थे। अब सूफी मोतीवाला और धीरज कपूर भी शो से बाहर हो चुके हैं। अब शो में राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, अपूर्वा मुखीजा जैसे कई सेलेब्स बचे हैं।
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है।