Ramayana: नितेश तिवारी की ‘सीता’ से खुश नहीं दीपिका चिखलिया? जानें साई पल्लवी को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री
Dipika Chikhlia On Sai Pallavi: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में साउथ की अभिनेत्री साई पल्लवी मात सीता के किरदार में नजर आएंगी। अब उनकी कास्टिंग को लेकर मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने एक बड़ा सवाल उठाया है। जानें दीपिका ने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामानंद सागर की ‘रामायण’ 80 और 90 के दशक के टीवी के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक था। इस शो ने प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और माता सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को घर-घर तक पहुंचा दिया था।
आज भी जब राम और सीत का जिक्र होता है तो लोगों के मन में इन दोनों कलाकारों की छवि ही उभरती है। अब हाल ही में दीपिका ने नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में सीता के किरदार की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए।
दीपिका ने कहा- कैसी दिखेंगी? कोई अंदाजा नहीं
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया से वैरायटी को दिए इंटरव्यू में फिल्म ‘रामायण’ में साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी को कास्ट किए जाने पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो साई की कास्टिंग से संतुष्ट हैं? तो उन्होंने कहा, 'मैंने उनका काम देखा है। वो कमाल की अभिनेत्री है पर मैं नहीं जानती कि वो सीता जैसी कैसे दिखेंगी। मुझे इस बारे में कोई अंदाजा नहीं।'
जो भी कास्ट हुए सभी अच्छे अभिनेता हैं
आगे दीपिका ने कहा, ‘तुलसीदास की रामायण में सीता का वर्णन बादामी आंखों, एक निश्चित कद-काठी, घने बालों और सुगठित त्वचा वाली महिला के रूप में किया गया था। रामानंद सागर ऐसी ही स्त्री की तलाश में थे और उन्हें मुझमें वो सब नजर आया। मैं जानती हूं कि 'रामायण' फिल्म के मेकर्स ने जिनको भी कास्ट किया, वे सभी अच्छे अभिनेता हैं। अगर वो इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं तो बात ही अलग है।'
पौराणिक किरदारों से जुड़े होते हैं दर्शक
दीपिका ने अपनी बात को समझाते हुए कहा, 'दर्शक जब भी भारतीय पौराणिक किरदार को पर्दे पर देखते हैं, तो वह उस किरदार से भावनात्मक रुप से जुड़ जाते हैं। वह वैसी ही छवि वह आगे भी देखना चाहते हैं। किसी भी निर्देशक को ऐसी किसी भी पौराणिक कहानी की कास्टिंग करते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि उस अभिनेत्री का स्वभाव और बनावट दर्शकों की छवि के अनुरूप हो। हालांकि यह एक्ट्रेस के लिए भी एक बड़ी चुनौती है।'
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। इसके पहले भाग का ट्रेलर बीते 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था पर इसे टाल दिया गया। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।