Indian Idol 16 Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विनर, तनिष्क और मनराज रहे रनर-अप
Indian Idol 16 Winner: कई महीनों तक शानदार परफॉर्मेंस और इमोशनल पलों के बाद ‘इंडियन आइडल 16’ के विजेता की घोषणा रविवार को हुई। इस खबर में जानिए ग्रैंड फिनाले से जुड़ी पूरी जानकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिर्मयी नायक ने रविवार को इंडियन आइडल 16 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ग्रैंड फिनाले में जीत की ट्रॉफी के साथ उन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की तरफ से 20 लाख का कैश प्राइज मिला।
सिंगिंग रियलिटी शो के इस 16वें सीजन के टॉप 3 फाइनलिस्ट मनराज वीर सिंह, ज्योतिर्मयी नायक और तनिष्क शुक्ला रहे और अंत में ज्योतिर्मयी नायक ने बाजी मारी। तनिष्क पहले रनरअप रहे और मनराज दूसरे रनरअप बने।
इंडियन आइडल 16 के फाइनल में जज के तौर पर बादशाह, कुमार सानू और श्रेया घोषाल मौजूद रहे, जबकि विशाल ददलानी वीडियो कॉल के जरिए सभी से जुड़े। इसके अलावा अभिनेत्री शहनाज गिल कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचीं।
तनिष्क शुक्ला और मनराज वीर सिंह इस सीजन के रनर-अप रहे। दोनों को 5-5 लाख का कैश प्राइज मिला है। फिनाले की रेस में स्पॉटलाइट राउंड के बाद मैस्म्मे बोसु बाहर हो गए थे। इसके अलावा कम वोट मिलने की वजह से अंशिका चोंकर और सुहैल सूफी भी एलिमिनेट हो गए। दोनों को 3-3 लाख का कैश प्राइज दिया गया।
फाइनल एपिसाेड की खास बातें
- जज विशाल ददलानी फाइनल में मौजूद नहीं रहे। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए शो ज्वॉइन किया।
- उषा उत्थुप ने 'रंभा हो' समेत कई गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।
- जज कुमार सानू ने भी 'ये काली काली आंखें' समेत कई गानें पर परफॉर्म किया।
- फाइनल में एक्ट्रेस शहनाज गिल भी शामिल हुई और सभी कंटेस्टेंटस का हौंसला बढ़ाया।
‘यादों की प्लेलिस्ट’ थीम वाला यह सीजन अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था और 26 जुलाई 2026 को खत्म हुआ। इस सीजन को श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह ने जज किया। ग्रैंड फिनाले को इस बार दो दिन के खास इवेंट के रूप में रखा गया।
शनिवार को एपिसोड 81 में सेलिब्रेशन और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस दिखाए गए, जबकि फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ।
ये भी पढ़ें- Ramayana: SDCC 2026 में पहुंचे लोगों को रामायण की टीम ने दिया खास गिफ्ट, यूजर ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक