‘अपनी मर्जी से जीने के लिए आजाद हैं बशर्ते …’, जेन जी को कंगना रनौत ने दी सलाह; लिबरल लोगों पर फिर कसा तंज
Kangana Ranaut Message To Gen Z: कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद अभद्र व्यवहार करने वाले जेन जी को गटरछाप कह दिया था। लेकिन रविवार देर रात उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह दो जे जी लड़कियों से हुई एक खास मुलाकात का जिक्र करती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने बेबाक बोल और बयानों के कारण कंगना रनौत कई बार विवादों का हिस्सा बन जाती हैं। बीते दिनों जेन जी यानी युवाओं लोगों पर वह नाराज नजर आईं। हाल ही में अभिनेत्री की मुलाकात दो जेन जी लड़कियों से हुई। इनसे हुई बातचीत का जिक्र कंगना रनाैत ने सोशल मीडिया पर किया है। साथ ही उन्हें एक जरूरी सीख भी दी है।
जेन जी लड़कियों ने पूछे जरूरी सवाल
कंगना रनाैत ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टाेरी सेक्शन में लिखा, ‘आज जिम में मेरी मुलाकात दो जेन जी लड़कियों से हुई, जिन्हें मैं जानती हूं। उन्होंने मुझसे पूछा कि कंगना दीदी, हम डिजिटल जमाने में पैदा हुए हैं और सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, एआई वगैरह हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं। हममें से ज्यादातर लोग इनका इस्तेमाल करते हैं और कुछ तो इनके बिना रह भी नहीं सकते। हर कोई अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने की आजादी चाहता है। मैंने उन युवा लड़कियों से कहा कि हां, आप अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने के लिए आजाद हैं बशर्ते आप दूसरों के बच्चों को पहाड़ से नीचे न फेंक दें या उनके कई टुकड़े न कर दें।’
कंगना पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘मैंने उन लड़कियों से कहा कि ऐसे बहुत से मामले सामने आ रहे हैं जहां लिबरल (उदारवादी) और कंजर्वेटिव (रूढ़िवादी) जीवनशैली के बीच टकराव हो रहा है और कई बच्चे बिना किसी गलती के मारे जा रहे हैं, जो हमारे लिए चिंता का विषय है। इसलिए वे इस बात से सहमत हुईं कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है।’
वह कंगना ने जेन जी को फ्रेंडशिप डे की बधाई भी दी।
कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी नई भूमिकाओं को निभा रही हैं। साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। इस साल वह फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आईं। इसके अलावा वह फिल्म 'क्वीन 2' भी कर रही हैं।