‘मैंने बहुत सहा…’, फिल्म ‘रामायण’ की ट्रोलिंग के बीच साई पल्लवी का पुराना बयान वायरल; किस तकलीफ से गुजरी थीं?
Sai Pallavi Old Comment Viral Amid Ramayana Trolling: फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता के रूप में साई पल्लवी को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री एक पुराना बयान वायरल हो गया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर साई पल्लवी को उनके लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म में वह माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। इस ट्रोलिंग के बीच साई पल्लवी का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उनका दर्द छलक रहा है।
घर से बाहर नहीं निकलती थीं साई पल्लवी
एक पुराने इंटरव्यू में साई पल्लवी कहती हैं, ‘साउथ फिल्म ‘प्रेमम’ से पहले मैं कई तरह की फेयरनेस क्रीम लगाती थीं। मुझे बहुत ज्यादा मुंहासे होते थे। मैंने बहुत कुछ सहा। मेरा घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता था। मैं बस घर पर ही रहती थी और सोचती थी कि लोग मेरी आंखों के बजाय मेरे मुंहासों को देखते हैं। उनके बारे में बातें करते हैं।’
जब दर्शकों के कारण बदला अभिनेत्री का नजरिया
आगे चलकर फिल्म ‘प्रेमम’ में साई पल्लवी को सराहा गया, उनकी खूबसूरती की तारीफ की गई। इसके बाद साई का भी नजरिया बदला। वह कहती हैं, ‘फिल्म ‘प्रेमम’ के बाद दर्शकों ने मुझे वैसे ही अपना लिया। वे मुझे और ज्यादा पसंद करने लगे और मैंने देखा कि इस बात का टीनएजर्स पर कितना असर हुआ। इससे मैंने भी भीतर से अपने आप को सशक्त महसूस किया।’
बता दें कि ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशक नितेश तिवारी ने भी कहा था कि वह साई पल्लवी के अलावा ‘रामायण’ फिल्म में किसी और अभिनेत्री की कल्पना भी नहीं कर सकते थे।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' मेगा बजट मूवी है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा।