दिया मिर्जा ने बताया क्यों कर रही हैं फिल्मों में छोटे रोल; बोलीं- ‘पांच साल में युवा और अनुभवहीन थी’
Dia Mirza On Her Career: दिया मिर्जा के हाल ही में कई प्रोजेक्ट रिलीज हुए हैं। मगर ज्यादातर फिल्मों में उनका रोल काफी सीमित रहा। इसपर अब अभिनेत्री ने अपनी सोच जाहिर की है। पढ़िए क्या बोलीं एक्ट्रेस…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूमिका की लंबाई नहीं होना चाहिए आधार
दिया मिर्जा हाल ही में फिल्म ‘इक्का’ और ‘अल्फा’ में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों मे एक्ट्रेस का रोल काफी कम वक्त का था। न्यूज 18 से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बारे में अपनी राय साझा करते हुए कहा, ‘किसी कहानी का हिस्सा बनने के लिए समय निकालने का निर्णय कभी भी भूमिका की लंबाई के आधार पर नहीं लिया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि इसका निर्धारण उस किरदार के अंदर की गहराई या सच्चाई के आधार पर होना चाहिए।
कभी-कभी आप उस किरदार से भी आकर्षित हो जाते हैं जिसे आपको निभाना होता है और आपको लगता है कि आप उस सच्चाई को जी सकते हैं जिसे वह किरदार साकार करना चाहता है।’
सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में भी छोटा होगा किरदार
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘अपने करियर के पहले पांच साल में, मैं युवा और अनुभवहीन थी और खुद को समझने की कोशिश कर रही थी। हो सकता है कि मैंने कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स को इसलिए ठुकरा दिया हो क्योंकि उनमें भूमिकाएं कम थीं। लेकिन अपने करियर के पिछले 20 साल में मैंने ऐसा कभी नहीं किया।’ बताते चलें कि दिया मिर्जा फिल्म में विंग कमांडर टोनी धनोआ की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' कब होगी रिलीज?
यह सीरीज 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन ओनी सेन ने किया है। इस सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्णव भसीन और अमृता बागची जैसे कलाकार हैं।