मृणाल ठाकुर का डांस वीडियो फिर हुआ वायरल, दोस्त की शादी में जमकर लगाए ठुमके; फैंस बोले- ‘क्या एनर्जी है’
Mrunal Thakur Viral Video: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक पुराना डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से छाया हुआ है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मृणाल ठाकुर अक्सर फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन अब उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी दोस्त की शादी में शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।
मृणाल की दोस्त ने शेयर किया वीडियो
यह वायरल वीडियो फ्रेंडशिप डे के मौके पर उनकी दोस्त विदुषी पराशर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसके बाद मृणाल ने भी इसे रीपोस्ट किया। देखते ही देखते यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई।
वीडियो में मृणाल, दिलजीत दोसांझ के हिट गाने ‘लवर’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और अपनी दोस्त विदुषी के साथ रेड और ऑरेंज शेड्स में ट्विनिंग करती दिख रही हैं। दोनों की जोड़ी और उनकी एनर्जी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
Mrunal thakur 's Dance 😍❤️ pic.twitter.com/GAqc4CZoNj
— Let's X OTT GLOBAL (@LetsXOtt) August 3, 2026
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और फैंस मृणाल के डांस और उनकी एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी मृणाल
मृणाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी पोस्ट्स अक्सर वायरल होती हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में नजर आ सकती हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसके अलावा, वह कुछ तेलुगु फिल्मों के लिए भी चर्चा में थीं, लेकिन वे प्रोजेक्ट्स आगे नहीं बढ़ पाए। मृणाल आखिरी बार अदिवी शेष की फिल्म ‘डाकू’ में दिखी थीं, जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। वहीं उनकी हिंदी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें- ‘छोटा बच्चा जान के…’ नए रंग-ढंग में पुराने गाने की हुई वापसी, फिल्म ‘ओह माय डॉग’ के बाल कलाकार जमकर थिरके