फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Shruti Haasan moves Bombay High Court against deepfakes fake endorsements and AI generated content

Shruti Haasan: डीपफेक, फर्जी विज्ञापनों और AI से बने कंटेंट के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं श्रुति हासन

Mon, 03 Aug 2026 05:30 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Mon, 03 Aug 2026 05:30 PM IST
सार

Shruti Haasan Moves High Court Against Deepfakes: अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपने नाम, चेहरे और पहचान के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अभिनेत्री ने क्या कहा? जानिए

विज्ञापन
Actress Shruti Haasan moves Bombay High Court against deepfakes fake endorsements and AI generated content
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपने नाम, चेहरे और पहचान के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अदालत से एआई से तैयार किए गए फर्जी वीडियो, डीपफेक कंटेंट, मॉर्फ की गई तस्वीरों, भ्रामक विज्ञापनों और उनकी अनुमति के बिना उनके नाम व तस्वीर का इस्तेमाल कर बेचे जा रहे सामान पर रोक लगाने की मांग की है। मामले की शुरुआती सुनवाई के बाद जस्टिस अभय आहूजा ने उनकी पहचान और उससे जुड़े व्यावसायिक अधिकारों की सुरक्षा से संबंधित इस कारोबारी मुकदमे को दर्ज करने की अनुमति दे दी। इसके बाद अब हाईकोर्ट इस मामले की विस्तार से सुनवाई करेगा।

विज्ञापन

Actress Shruti Haasan moves Bombay High Court against deepfakes fake endorsements and AI generated content
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रुति ने किसके खिलाफ किया मुकदमा?
श्रुति हासन ने यह मुकदमा कई भारतीय और विदेशी कंपनियों, सोशल मीडिया मंचों तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ दायर किया है। याचिका में महालक्ष्मी आर्ट्स एंड क्राफ्ट वर्क का भी नाम शामिल है। आरोप है कि यह संस्था फ्लिपकार्ट के जरिए उनकी अनुमति के बिना उनके नाम और तस्वीर वाले पोस्टर बेच रही थी। इसके अलावा गूगल, यूट्यूब, मेटा, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और पिनटेरेस्ट जैसे डिजिटल मंचों को भी पक्षकार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री ने क्या कहा?
याचिका में कहा गया है कि इन मंचों पर बड़ी संख्या में ऐसा कंटेंट मौजूद है, जो उनकी पहचान और लोकप्रियता का गलत फायदा उठा रहा है। इसमें एआई से तैयार किए गए फर्जी वीडियो शामिल हैं, जिनमें उन्हें दूसरे कलाकारों के साथ भ्रामक तरीके से दिखाया गया है। इसके अलावा डीपफेक तकनीक से बनाई गई फर्जी, आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरों का भी जिक्र किया गया है। अर्जी के मुताबिक कुछ लोग एआई और डीपफेक तकनीक की मदद से उनका चेहरा लगाकर आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने अदालत से उनके नाम, तस्वीर, आवाज और व्यक्तित्व से जुड़ी किसी भी सामग्री के बिना अनुमति इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश देने की मांग की है।

विज्ञापन

Actress Shruti Haasan moves Bombay High Court against deepfakes fake endorsements and AI generated content
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

बोलीं- 'छवि को नुकसान पहुंचा रहा है'
याचिका में यह भी कहा गया है कि हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ संगीत की दुनिया में लंबे समय तक काम करने से 'श्रुति हासन' नाम की अपनी अलग पहचान और साख बनी है। ऐसे में उनकी अनुमति के बिना उनके नाम या चेहरे का इस्तेमाल उनकी प्रतिष्ठा और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। अभिनेत्री ने अदालत से इंटरनेट पर मौजूद ऐसे सभी कंटेंट को हटाने, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने और उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करके कमाई गई रकम का पूरा हिसाब देने का आदेश जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed