Bigg Boss 20 Teaser: 'जो करण-अर्जुन में हुआ था अब...', रिलीज हुआ ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, इस दिन होगा प्रीमियर
Bigg Boss 20 Promo Released: 'बिग बॉस 20'का टीजर रिलीज हो चुका है। इस बार शो में सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि पूरा शो ही अलग अंदाज में नजर आ रहा है। जानें इस सीजन में क्या है खास?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' जल्द रिलीज होने जा रहा है। मंगलवार को शो के मेकर्स ने इस 20वें सीजन का पहला टीजर जारी किया। यहां जाने इस टीजर में क्या कुछ है खास?
पहला टीजर हुआ रिलीज
‘बिग बॉस 20’ जल्द रिलीज होने वाला है। शो की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी गई है। इस टीजर में भी सलमान खान होस्ट के रूप में दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत सलमान के घोड़े के साथ शानदार एंट्री से होती है। इसके बाद वे एक रहस्यमयी डायलॉग बोलते हैं जो उनकी 1995 की फिल्म करण अर्जुन की याद दिलाता है। इस टीजर के जरिए मेकर्स ने हिंट दिया है कि इस बार बिग बॉस में कुछ खास होने वाला है। या तो शो में ट्विंस नजर आएंगे या फिर सिबलिंग्स।
विज्ञापन विज्ञापन
इस सीजन में छिपा है रहस्य
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के दिखाए गए प्रोमो में सलमान खान ने कहा, ‘बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल, और अप्रत्याशित मोड़ लेकर आता है। लेकिन इस सीजन में एक रहस्य है जो इसे पहले देखे गए किसी भी सीजन से अलग बनाता है। पहला क्लू तो पहले ही मिल चुका है, बस आपको इसे दो बार देखना होगा। टीजर तो बस शुरुआत है, और मैं दर्शकों के लिए 'बिग बॉस 20' शुरू होने पर सारे क्लूज को आपस में जोड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' यह कह कर भाईजान ने फैंस को आने वाले सीजन के लिए और ज्यादा उत्साहित कर दिया है।
कब होगा 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर
'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा। यह शो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। सलमान खान नए सीजन में होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो इस रियलिटी शो का 20वां सीजन है। निर्माताओं ने फिलहाल अभी तक प्रतियोगियों और प्रोमो में दिखाए गए रहस्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।