फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV actress Jennifer Winget Shared Pictures of the Haldi Ceremony And Penned An emotional Post

‘प्यार से भरा एक पल…’, टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने साझा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें; लिखी भावुक पोस्ट

Mon, 03 Aug 2026 03:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 03 Aug 2026 03:02 PM IST
सार

Jennifer Winget Haldi Ceremony Video: हिंदी टीवी के चर्चित अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने हाल ही में सिंगापुर में रहने वाले एक फाइनेंस प्रोफेशनल ने शादी की है। अपनी हेल्दी सेरेमनी की तस्वीरें जेनिफर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। साथ ही एक भावुक पोस्ट भी लिखी है। 

विज्ञापन
TV actress Jennifer Winget Shared Pictures of the Haldi Ceremony And Penned An emotional Post
जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम@jenniferwinget1

विस्तार

अभिनेत्री जेनिफर विंगे ने अपनी हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए फैंस को उनकी हेल्दी सेरेमनी की खूबसूरत झलक देखने को मिली है। इन तस्वीरों को साझा करने के साथ ही वह अपने दोस्तों के लिए भावुक संदेश भी लिखती हैं। जानिए, अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में जेनिफर विंगेट ने क्या लिखा? 

विज्ञापन

तस्वीरों में दिखे हल्दी सेरेमनी के खूबसूरत पल 
साझा की गई तस्वीरों में जेनिफर हरे रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति विलियम सफेद शेरवानी में दिखा आ रहे हैं। तस्वीरों में हेल्दी सेरेमनी के कई खूबसूरत पल कैद थे। इनमें जेनिफर दोस्तों के साथ डांस कर रही हैं। किसी तस्वीर में उनके गालों पर हल्दी लगी है। तो किसी फोटो में वह परिवार और करीबी लोगों के साथ फोटो क्लिक करवा रही हैं। 

विज्ञापन

 

पोस्ट में अपने दोस्तों को कहा शुक्रिया 
इंस्टाग्राम पोस्ट में तस्वीरें साझा करने के अलावा जेनिफर ने अपने पोस्ट के लिए भावुक संदेश भी लिखा। वह लिखती हैं, ‘मेरी हल्दी सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं थी बल्कि प्यार से भरा एक पल था। जब भी मैं इन तस्वीरों को देखती हूं, मुझे कुछ नया नजर आता है, किसी की प्यारी मुस्कान, किसी का गले मिलना, कोई हमें चीयर कर रहा है, तो कोई यह पक्का कर रहा है कि सब कुछ एकदम सही हो।’
जेनिफर आगे लिखती हैं, ‘लोग अक्सर कहते हैं कि वे अच्छे दोस्त पाकर लकी हैं, लेकिन मैं तो सबसे ज्यादा लकी हूं। मैंने जिंदगी में जरूर कुछ बहुत अच्छा किया होगा जो मुझे आप जैसे दोस्त मिले। इस दिन को प्लान करने के लिए, मुझे इतना ज्यादा प्यार करने के लिए, मुझे इतना हंसाने के लिए, आपके साथ खड़े रहने के लिए, आप सभी का शुक्रिया।’ 
आगे अपने दोस्तों को जेनिफर ने फ्रेंडशिप डे विश भी किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1)


 

 

TV actress Jennifer Winget Shared Pictures of the Haldi Ceremony And Penned An emotional Post
जेनिफर विंगेट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जेनिफर विंगेट ने टीवी पर किए कई हिट सीरियल 
जेनिफर विंगेट ने टीवी सीरियल में लगभग दो दशक तक काम किया है। टीवी सीरियल 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद' और 'बेपनाह' के जरिए दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई। बता दें कि उन्होंने पहले करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, बाद में इनका तलाक हो गया। अब वह विलियम इश्माएल से दूसरी शादी कर चुकी हैं और काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed