Trisha: किसी ने दी घर बैठने की सलाह तो किसी ने दिया आपत्तिजनक बयान; तृषा कृष्णन पर कब-कब साधा गया निशाना?
Udhayanidhi Trisha Remark Row: उदयनिधि स्टालिन की एक टिप्पणी पर विवाद छिड़ गया है। कथित तौर पर उन्होंने यह आपत्तिजनक और द्विअर्थी कमेंट तृषा कृष्णन पर किया। इससे पहले भी अभिनेत्री को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। जानिए कब-कब और किसने की ऐसी टिप्पणियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली के दौरान डीएमके नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने ऐसा बयान दिया, जिस पर हंगामा हो रहा है। उन्होंने कथित तौर पर साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तृषा पर यह टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी को लेकर आलोचना हो रही है। यह पहली बार नहीं है, जब तृषा पर निशाना साधा गया हो। इससे पहले भी उन पर तमाम लोगों ने मर्यादा का उल्लंघन कर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की हैं। जानिए...
मंसूर अली खान के बयान पर हुआ था विवाद
साल 2023 में अभिनेता मंसूर अली खान ने फिल्म 'लिओ' की सफलता के बाद तृषा कृष्णन को लेकर एक आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर महिला आयोग ने भी मंसूर अली खान के खिलाफ एक्शन लिया था। दरअसल, तृषा और मंसूर अली खान ने लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' में साथ काम किया था। हालांकि, फिल्म में दोनों ने स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया था।
फिल्म के बाद मंसूर अली खान ने कहा था, 'जब मैंने सुना कि मैं तृषा के साथ काम कर रहा हूं, तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। लेकिन इन लोगों ने कश्मीर शेड्यूल के दौरान सेट पर तृषा को मुझे दिखाया भी नहीं'। इस टिप्पणी पर तृषा ने नाराजगी जाहिर करते हुए मंसूर के साथ कभी काम न करने की बात कही थी।
एवी राजू ने की थी टिप्पणी
इतना ही नहीं, फरवरी 2024 में तृषा कृष्णन पर एआईडीएमके के पूर्व नेता एवी राजू ने अभद्र टिप्पणी करते हुए एक आरोप लगाया था। राजनेता ने एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका अदाकारा ने पुरजोर विरोध किया था।
तृषा ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर उन्हें लताड़ लगाई थी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। कई और लोगों ने तृषा के पक्ष में आवाज उठाते हुए इस टिप्पणी की आलोचना की थी। बाद में एवी राजू ने माफी मांगी थी।
It's disgusting to repeatedly see low lives and despicable human beings who will stoop down to any level to gain https://t.co/dcxBo5K7vL assured,necessary and severe action will be taken.Anything that needs to be said and done henceforth will be from my legal department.
— Trish (@trishtrashers) February 20, 2024
नैयनार नागेंद्रन ने की थी टिप्पणी
भाजपा नेता नैयनार नागेंद्रन की भी तृषा पर कुछ ऐसी ही टिप्पणी पर काफी हंगमाा हुआ था। फरवरी 2026 में नागेंद्रन ने अभिनेता विजय और तृषा के रिश्तों को लेकर एक अभद्र और राजनीतिक टिप्पणी की थी। उनके कमेंट पर तृषा ने तुरंत पलटवार करते हुए इसे कायरतापूर्ण बताया था। दरअसल, नैयनार नागेंद्रन ने एक सवाल के जवाब में विजय को लेकर टिप्पणी करते हुए तृषा कृष्णन का नाम जोड़ दिया था।
नागेंद्रन ने विजय को अनुभवहीन बताते हुए कहा था कि पहले वे बाहर आएं और तृषा के घर से बाहर निकलें। बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में विरोध बढ़ा तो कुछ ही घंटों में उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि यह उनकी स्थापित मर्यादा से अलग बयान था और उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था।
आर. पार्थिवन ने की थी विवादित टिप्पणी
अभिनेता-निर्देशक आर. पार्थिवन ने भी एक कार्यक्रम के दौरान तृषा को लेकर एक विवादित बयान दिया था। आर. पार्थिवन ने मार्च 2026 में एक पुरस्कार समारोह के दौरान तृषा कृष्णन के 'पोन्नियिन सेल्वन' के किरदार 'कुंडावई' का संदर्भ देते हुए कहा था कि तृषा को कुछ समय के लिए घर पर बैठना चाहिए और बाहर नहीं आना चाहिए, क्योंकि इससे समस्याएं पैदा हो रही हैं।
पार्थिवन की इस टिप्पणी पर तृषा ने आपत्ति जताई थी। बाद में पार्थिवन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। यह बयान विजय के साथ तृषा के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक साथ नजर आने और उससे जुड़ी चर्चाओं के बीच आया था। आलोचना बढ़ने पर पार्थिवन ने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए दुख जताया और साफ किया कि उनके शब्दों को गलत समझा गया था। उनका इरादा महिलाओं के खिलाफ कुछ गलत कहने का नहीं था।