फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Udhayanidhi Stalin Comment on Trisha krishnan Chinmayi Khushbu ask for apology

Stalin on Trisha: क्या ‘तृषा’ को लेकर था स्टालिन का इशारा? चिन्मयी और खुशबू ने नेता पर साधा निशाना; की यह मांग

Tue, 04 Aug 2026 02:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 04 Aug 2026 02:48 PM IST
सार

Dhayanidhi Stalin comment on Trisha: डीएमके और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कथित तौर पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर बयानबाजी की है। इस पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा और अभिनेत्री खुशबू ने उनकी आलोचना की है।

विज्ञापन
Udhayanidhi Stalin Comment on Trisha krishnan Chinmayi Khushbu ask for apology
खुशबू, तृषा, चिन्मयी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को कावेरी जल विवाद पर विरोध प्रदर्शन के दौरान डीएमके और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक भद्दी टिप्पणी की। इसे ज्यादातर लोगों ने एक्ट्रेस तृषा पर निशाना साधने के तौर पर देखा। इस टिप्पणी के बाद सिंगर चिन्मयी श्रीपदा और एक्ट्रेस-नेता खुशबू सुंदर ने उनकी आलोचना की। यह प्रतिक्रिया तब आई जब इस विवाद के बीच चेन्नई में उदयनिधि को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


एक्ट्रेस तृषा से जुड़ा विवाद
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने अपनी हिरासत को बदले की भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने एक ऐसी टिप्पणी की थी जिसे ज्यादातर लोगों ने मुख्यमंत्री विजय की करीबी दोस्त एक्ट्रेस तृषा की ओर इशारा माना, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन

Udhayanidhi Stalin Comment on Trisha krishnan Chinmayi Khushbu ask for apology
उदयनिधि स्टालिन - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं को लड़ाई में ना घसीटें
चिन्मयी ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक लड़ाई में नहीं घसीटा जाना चाहिए। उन्होंने एक्स पर लिखा 'राजनेताओं को उन महिलाओं को निशाना बनाने के बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। मुझे समझ नहीं आया कि तमिलनाडु के विपक्ष के नेता ने जो कहा, उसका छिपा हुआ अर्थ क्या था। मुझे लगा कि यह पानी के कनेक्शन के बारे में था। पता चला कि ज्यादातर महिलाओं को यह समझ ही नहीं आया। यह पुरुषों वाली बात थी।'

Udhayanidhi Stalin Comment on Trisha krishnan Chinmayi Khushbu ask for apology
अभिनेता विजय थलापति और सिंग चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया
खुशबू ने की माफी मांगने की अपील
वहीं नेता और अभिनेत्री खुशबू ने कहा 'जो लोग ऐसी भाषा को सामान्य मानते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि एक बार जब महिलाओं की गरिमा राजनीतिक शिकार बन जाती है, तो कोई भी परिवार ऐसे व्यवहार से अछूता नहीं रहता। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सार्वजनिक बातचीत की सीमाएं होनी चाहिए। महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि उन्हें अपनी मनमर्जी के हिसाब से इस्तेमाल करने वाला मोहरा समझा जाना चाहिए। विपक्ष के नेता को सार्वजनिक मंच पर त्रिशा का अपमान करने के लिए उनसे बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।'
 
विज्ञापन

Udhayanidhi Stalin Comment on Trisha krishnan Chinmayi Khushbu ask for apology
खुशबू सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद तमिलनाडु के तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर डीएमके के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ। 
मुख्यमंत्री विजय की आलोचना करते हुए, उदयनिधि को भीड़ में मौजूद लोगों ने 'त्रिशा, त्रिशा' के नारे लगाकर बीच में रोका। नारों का जवाब देते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए एक अपमानजनक टिप्पणी की और कहा कि वह कावेरी नदी का जिक्र कर रहे थे। 
हालांकि, आलोचकों ने इस टिप्पणी को त्रिशा पर निशाना साधते हुए दोहरे अर्थ वाली बात माना, क्योंकि सोशल मीडिया पर लंबे समय से इस अभिनेत्री का नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा था।

उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयानों को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने जैसे आरोप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed