फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra flaunts her two sides in cute video with daughter Malti users like it

Viral Video: प्रियंका चोपड़ा ने दिखाए अपने दो रूप, यूजर्स को आए पसंद; कहा, 'आप पर गर्व है'

Tue, 04 Aug 2026 10:41 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 04 Aug 2026 10:41 AM IST
सार

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने दो रूप दिखाए हैं। यूजर्स को उनके दोनों रूप पसंद आए हैं। आइए जानते हैं उनके नए वीडियो में क्या खास है?

विज्ञापन
Priyanka Chopra flaunts her two sides in cute video with daughter Malti users like it
प्रियंका चोपड़ा, मालती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर करके फैंस को अपनी घरेलू जिंदगी की एक झलक दिखाई है। इस वीडियो में उनके 'मामा' (माँ) और 'मामासिटा' (बिंदास मां) दोनों ही रूप देखने को मिल रहे हैं। प्रियंका के इस वीडियो ने कई फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन


वीडियो में क्या खास है?
वीडियो की शुरुआत एक शांत और निजी पल के साथ होती है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी को देवी दुर्गा को समर्पित 'सर्व मंगल मांगल्ये' मंत्र सिखा रही हैं। मां और बेटी के बीच का यह प्यार भरा संवाद प्रियंका के उस 'ममा' वाले रूप को दिखाता है, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी पोस्ट में किया है।
विज्ञापन

Priyanka Chopra flaunts her two sides in cute video with daughter Malti users like it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका का मामासिटा वाला रूप
क्लिप के दूसरे हिस्से में माहौल बदल जाता है। जहां 44 साल की एक्ट्रेस दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करती दिख रही हैं और अपना 'मामासिटा' वाला रूप दिखा रही हैं। ये दोनों पल मिलकर प्रियंका की जिंदगी की एक ऐसी तस्वीर दिखाते हैं, जिसमें वह परिवार के साथ शांत समय बिताने और मस्ती भरे पलों के बीच संतुलन बनाए रखती हैं।

Priyanka Chopra flaunts her two sides in cute video with daughter Malti users like it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स को पसंद आया अंदाज
कई यूजर्स को प्रियंका का ये वीडियो खूब पसंद आया है। अभिनेत्री नेहा मलिक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा 'क्यूट मामा, क्यूट मामासिटा।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'देसी गर्ल से देसी मां तक।' एक और यूजर ने लिखा 'आप पर गर्व है। आप प्रेरणा हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप दोनों रूपों में कमाल लगती हैं।'




विज्ञापन

Priyanka Chopra flaunts her two sides in cute video with daughter Malti users like it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
हैदराबाद में काम पर वापसी
काम की बात करें तो, प्रियंका ने एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी उनके साथ हैं। 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed