फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan

Kajol: नेगेटिव रोल के लिए यह अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला; इस डायरेक्टर के लिए लकी चार्म; पढ़ें काजोल के किस्से

Wed, 05 Aug 2026 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

Kajol 52nd Birthday: अभिनेत्री काजोल आज 05 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

विज्ञापन
Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan
काजोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काजोल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि जन्मदिन से पांच दिन पहले ही इंडस्ट्री में उन्हें 34 साल पूरे हुए हैं। अपने करीब साढ़े तीन दशक के करियर में काजोल ने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं। काजोल की बॉलीवुड में बोहनी साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से हुई। यह फिल्म 31 जुलाई 1992 को रिलीज हुई थी। इसके बाद से काजोल ने कई यादगार फिल्में दी हैं। जन्मदिन पर पढ़िए काजोल से जुड़े दिलचस्प किस्से

विज्ञापन

Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan
अयान मुखर्जी, काजोल, रानी, तनीषा, तनुजा व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी परिवार से रखती हैं ताल्लुक
काजोल शानदार अभिनेत्री हैं। उन्होंने पहचान अपनी प्रतिभा के दम पर हासिल की है, इसमें कोई दोराय नहीं। मगर, कहा यह भी जा सकता है कि उन्हें यह प्रतिभा विरासत में मिली है। काजोल ऐसे फिल्मी परिवार से आती हैं, जिसकी कई पीढ़ियों का सिनेमा की दुनिया में दबदबा रहा। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मी काजोल, दिग्गज अभिनेत्री तनूजा और निर्देशक-निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। लीजेंड्री अभिनेत्री नूतन उनकी मौसी थीं।
काजोल की नानी शोभना समर्थ और पर नानी रत्तन बाई भी फिल्मी दुनिया से ही आती थीं। उनके अंकल जॉय मुखर्जी और देव मुखर्जी फिल्म अभिनेता थे। उनके दादा शशधर मुखर्जी और नाना कुमारसेन समर्थ फिल्म मेकर थे। जबकि अभिनेत्री रानी मुखर्जी, एक्टर मोहनीश बहल और निर्देशक अयान मुखर्जी काजोल के कजिन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan
काजोल अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

ससुराल पक्ष का भी इंडस्ट्री में दबदबा
काजोल का मायका पक्ष ही नहीं, बल्कि ससुराल पक्ष भी सिनेमा जगत में पहचान रखता है। काजोल ने साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन से शादी की थी। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन एक मशहूर एक्शन डायरेक्टर थे। वहीं, उनकी मां वीणा देवगन फिल्म निर्माता थीं। बता दें कि अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे- बेटी नीसा और बेटा युग हैं।

विज्ञापन

Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan
बेखुदी - फोटो : सोशल मीडिया

स्कूल के दिनों में किया था डेब्यू
काजोल ने फिल्मो में जब डेब्यू किया, तब वे स्कूल में पढ़ा करती थीं। साल 1992 में 'बेखुदी' से करियर की शुरुआत के समय काजोल की उम्र 17 वर्ष थी। 

Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan
गुप्त - फोटो : साभार@imdb

नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली एक्ट्रेस
काजोल की फिल्म 'गुप्त' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल का किरदार नकारात्मक था। काजोल कई बार इंटरव्यू में इस रोल को अपने फिल्मी करियर का सबसे मुश्किल किरदार कह चुकी हैं। इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।काजोल निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला बनीं।

Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol

साउथ फिल्मों में भी किया है काम
हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म में भी काम किया है। काजोल 'Minsaara Kannavu' फिल्म में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद काजोल ने कहा था कि प्रभुदेवा के साथ डांस करना काफी मुश्किल है। 

Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan
काजोल और करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol और @karanjohar

किसके लिए काजोल लकी चार्म?
काजोल यूं तो अपने चुबबुलेपन और संजीदा अभिनय के बूते दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हैं। मगर, एक निर्देशक काजोल को अपने लिए 'लकी चार्म' मानता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं करण जौहर की। काजोल, करण जौहर करीबी दोस्तों में से एक हैं। करण उन्हें अपना लकी चार्म मानते हैं। अगर फिल्म में काजोल का अहम रोल नहीं है तो अक्सर करण की फिल्मों में उनका कैमियो जरूर होता है।

Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म - फोटो : एक्स

1995 में मिली करियर की सबसे बड़ी फिल्म
साल 1995 काजोल के करियर के लिए काफी खास रहा, क्योंकि इस साल काजोल को उनके करियर की सबसे बड़ी और यादगार फिल्म मिली। ये वो साल था जब 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज हुई थी। यह फिल्म न सिर्फ उस साल बल्कि हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे यादगार फिल्म बनी। इस फिल्म के लिए काजोल को उनका पहला बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसी साल काजोल के खाते में सलमान खान और शाहरुख खान की 'करण अर्जुन' भी हिट फिल्म के तौर पर शामिल हुई।

Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' - फोटो : इंस्टाग्राम @yrf

शाहरुख खान के साथ हिट रही जोड़ी
काजोल की ऑनस्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान के साथ खूब हिट रही। किंग खान के साथ उनकी पांच फिल्मों (बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, और कभी खुशी कभी गम) में सभी सुपर-हिट और ब्लॉकबस्टर बन गई हैं।

Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगापुर में काजोल का वैक्स स्टैच्यू
काजोल की लोकप्रियता सिर्फ देश तक नहीं है, बल्कि विदेशों में भी उनकी दीवानगी है। काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू लगा है।

Kajol 52nd Birthday interesting facts career Movies family ajay dvgn karan johar and shahrukh khan
सरजमीं रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी पर भी दिखाया जलवा
सिल्वर स्क्रीन के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काजोल खूब छाईं। एक्ट्रेस ने साल 2021 में फिल्म 'त्रिभंगा' से ओटीटी पर भी डेब्यू किया। इसके बाद काजोल ओटीटी पर 'लस्ट स्टोरीज 2', 'द ट्रायल', 'दो पत्ती' और 'सरजमीं' जैसे प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed