फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nikita rawal slammed ranbir kapoor for portraying ram in ramayana asked actor to apologize on beef controversy

Nikita Rawal: निकिता रावल ने उठाए रणबीर के ‘राम’ बनने पर सवाल, बीफ बयान पर बोलीं- ‘लोगों की भावनाओं..’

Wed, 05 Aug 2026 12:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Aug 2026 12:42 PM IST
सार

Nikita Rawal Ranbir Kapoor Controversy: फिल्म ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने को लेकर रणबीर कपूर का विरोध हो रहा है। उनके पुराने बीफ वाले विवादित बयान पर एक्ट्रेस निकित रावल ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
nikita rawal slammed ranbir kapoor for portraying ram in ramayana asked actor to apologize on beef controversy
निकिता रावल, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है।  एक्ट्रेस निकिता रावल ने भगवान राम जैसे आदर्श व्यक्तित्व के रोल में रणबीर की कास्टिंग पर सवाल खड़े किये हैं। 

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने कहा बॉयकॉट होना चाहिए

एक्ट्रेस निकिता रावल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म ‘रामायण’ में राम के किरदार अभिनेता रणबीर कपूर सही विकल्प नहीं हैं। क्योंकि एक्टर ने पुराने इंटरव्यू के दौरान बीफ खाने की बात को स्वीकारा था। 

विज्ञापन

अभिनेत्री ने बॉलीवुड मस्कट से एक इंटरव्यू में कहा, ‘उन्होेंने लाखों लोगों को भावनाओं के साथ खेला है। सीधा बोल रहे हैं कि मैं बीफ खाता हूं।  फिर वही श्री राम का किरदार निभा रहे हैं। इसको क्या मैसेज देंगे, मुझे लगता है कि उनका बॉयकॉट होना चाहिए। मैं ये #boycottranbirkapoor चलाती रहूंगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

nikita rawal slammed ranbir kapoor for portraying ram in ramayana asked actor to apologize on beef controversy
निकिता रावल, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पुराने बयान पर मांफी मांगे रणबीर
अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए निकिता ने कहा, ‘अगर रणबीर को लगता है कि उनसे गलती हुई है। इस किरदार को निभाने के पहले और बाद में लोगों को बीफ वाले बयान से जो दुख पहुंचाया है उसकी मांफी मांगें। कह दें कि गलती हुई है। हम सभी में माफ कर देने की भावना है। यह भारत है यहां लोगों को माफ कर दिया जाता है।'

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Mascot (@bollywoodmascot)


क्या कहा था रणबीर ने?
अभिनेता रणबीर कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। उनका यह वीडियो कई साल से वायरल हो रहा था। मगर एक्टर के राम के किरदार निभाने के बाद इस बयान पर फैंस समेत सेलेब्स का विरोध सामने आने लगा। फिलहाल रणबीर ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed