फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gajni actor pradeep rawat died at 74 celebs remembering him on social media

Pradeep Rawat: सेलेब्स ने किया प्रदीप रावत को याद; जेनेलिया ने लिखा भावुक पोस्ट, यशपाल ने कही ये बात

Wed, 05 Aug 2026 09:49 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Aug 2026 09:49 AM IST
सार

Ghajini Actor Pradeep Rawat Died: बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' और आमिर खान की 'गजनी' में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार को निधन हो गया। इस दुखद खबर पर अब बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gajni actor pradeep rawat died at 74 celebs remembering him on social media
प्रदीप रावत - फोटो : इंस्टाग्राम @i_pradeeprawat

विस्तार

फिल्म ‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बुधवार दोपहर एक्टर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अभिनेता यशपाल शर्मा समेत जेनेलिया देशमुख ने भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। जानें क्या दिये सेलेब्स ने रिएक्शन...
विज्ञापन

यशपाल शर्मा ने जताया दुख 
अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह दुखद खबर साझा की थी। यशपाल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर लिखा है, 'प्रदीप रावत, हमारे गजनी। 'लगान' के देवा को विनम्र श्रद्धांजलि'। बता दें कि फिल्म 'लगान' में प्रदीप रावत ने देवा सिंह सोढी का किरदार निभाया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yashpal Sharma (@iyashpalsharma)


 

Gajni actor pradeep rawat died at 74 celebs remembering him on social media
प्रदीप रावत - फोटो : इंस्टाग्राम

जेनेलिया ने याद किया प्रदीप का किरदार

एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने प्रदीप रावत को सोशल मीडिया के जरिए याद किया। उन्होंने लिखा, ‘ फिल्म ‘सई’ में आपके अभिनय के लिए हम आपको हमेशा याद करेंगे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म से प्रदीप की फोटो को शेयर किया। बताते चलें इस फिल्म में जेनेलिया ने मुख्य किरदार निभाया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@itsgeneliad)


 

Gajni actor pradeep rawat died at 74 celebs remembering him on social media
प्रदीप रावत फिल्म 'गजनी' में - फोटो : साभार@imdb


अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने किया प्रदीप को याद
मराठी फिल्म 'धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज' के अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने भी दिवंगत प्रदीप रावत के याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने लिखा, 'एक महान कलाकार के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। 1990 में बचपन में आपको अश्वत्थामा का किरदार निभाते देखने से लेकर, गजनी के रूप देखने तक, और फिल्म अचारी अमेरिका यात्रा में आपके बेटे या धर्मरक्षक छ. संभाजी महाराज में आपके दुश्मन का किरदार निभाने तक, कैमरे के पीछे आप हमेशा मेरे लिए मार्गदर्शक और जीवन की चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा रहे हैं। जो लोग आपको जानते हैं, वे जानते हैं कि आपका सफर कितना लंबा रहा है, और मैं हमेशा आपसे जुड़ी यादों और सीखों को संजो कर रखूंगा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by WAAH ANUP (@thakur_anoopsingh)







अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर
अभिनेता प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बुधवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विंग पी3, इंपीरियल हाइट्स, गोरेगांव वेस्ट में उनके घर पर रखा जाएगा। शाम 4:00 बजे के बाद अंतिम संस्कार के लिए जोगेश्वरी वेस्ट में स्थिति ओशिवारा शमशान भूमि लेकर जाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed