एयरपोर्ट पर दिखा बच्चन परिवार, ऐश्वर्या और अभिषेक संग दिखीं अराध्या, फोटोग्राफर्स को देखकर दिया ऐसा रिएक्शन
Aaradhya Bachchan Reaction Gone Viral: ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी अराध्या बच्चन ने एयरपोर्ट पर फैंस और पैपराजी के देखकर शानदार रिएक्शन दिया। जानें क्या किया अराध्या ने…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले निकले अभिषेक फिर आईं अराध्या
बच्चन परिवार मुंबई स्थित एयरपोर्ट से बाहर आ रहा था। वहां फैंस समेत पैपराजी सभी स्टार फैमिली का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान पहले अभिषेक बच्चन कैजुअल लुक में बाहर निकले। उन्होंने बाहर आते ही गार्ड से हाथ मिलाया। इसके बाद उनकी बेटी अराध्या अपनी मां ऐश्वर्या के साथ बादर निकलीं। पहले एक्ट्रेस ने और फिर उनकी बेटी अराध्या ने हाथ जोड़े और मुस्कान के साथ वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।
ब्लैक ड्रेस में दिखी मां-बेटी की जोड़ी
ऐश्वर्या बच्चन और अराध्या बच्चन को कई बार मैंचिग आउटफिट्स में देखा गया है। अब ट्रिप से लौटते हुए भी ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी। वहीं उनकी बेटी अराध्या ने भी अपनी मां के साथ मैच करती ड्रेस पहन रखी थी।
View this post on Instagram
कान फिल्म फेस्टिवल में भी पहुंची मां के साथ
बीते कई साल की तरह कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में भी ऐश्वर्या अपनी बेटी अराध्या के साथ पहुंची थीं। ऐश्वर्या के रेड कारपेट पर चलने से पहले आराध्या ने भी उनके साथ पोज दिए थे। अराध्या जहां रेड कलर के खूबसूरत से गाउन में दिखाई दी थीं। ऐश्वर्या का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था।