फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajith Kumar Racing Journey Shown In Documentary Gladiators In Pursuit of Challenges First Poster

साउथ अभिनेता अजित की रेसिंग जर्नी पर बनीं डॉक्यूमेंट्री, सामने आया टाइटल और पहला पोस्टर

Wed, 05 Aug 2026 10:26 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 05 Aug 2026 10:26 AM IST
सार

Ajith Kumar Documentary Gladiators In Pursuit of Challenges: साउथ के चर्चित अभिनेता अजित कुमार अभिनय के अलावा रेसिंग की दुनिया में भी जाना-माना नाम हैं। अब उनकी रेसिंग जर्नी पर एक डॉक्यूमेंट्री बन रही है। इस डॉक्यूमेंट्री का पहला पोस्टर मेकर्स ने फैंस के साथ साझा किया है।

विज्ञापन
Ajith Kumar Racing Journey Shown In Documentary Gladiators In Pursuit of Challenges First Poster
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@ goldentrophyfilmproductionllp

विस्तार

अजित कुमार की रेसिंग जर्नी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का टाइटल 'ग्लेडियेटर्स- इन परसूट ऑफ चैलेंज' है। मेकर्स ने डॉक्यूमेंट्री का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री को विजय ने डायरेक्ट किया है, जो 'दैवथिरुमगल' और 'मद्रासपट्टिनम' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री में अजित के सामने आई चुनौतियों को दिखाया जाएगा
डॉक्यूमेंट्री 'ग्लेडियेटर्स- इन परसूट ऑफ चैलेंज' को अजित की पत्नी शालिनी ने गोल्डन ट्रॉफी फिल्म प्रोडक्शन बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। इसके पहले पोस्टर में अजित कुमार अपने रेसिंग गियर में नजर आ रहे हैं। पोस्टर से जाहिर होता है कि डॉक्यूमेंट्री में एक्टर की चुनौतियों और नारायण कार्तिकेयन जैसे ड्राइवरों के साथ एंड्योरेंस इवेंट्स में जीत हासिल करने जैसे इवेंट्स को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


Ajith Kumar Racing Journey Shown In Documentary Gladiators In Pursuit of Challenges First Poster
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ये खबर भी पढ़ें: Mohan Sharma: कभी थे जयललिता के पड़ोसी, फिर पहुंचे वृद्धाश्रम; रजनीकांत ने की मदद अब सीएम विजय से उम्मीदें 

इस साउथ फिल्म को लेकर भी चर्चा में अजित 
अजित कुमार अपनी साउथ फिल्म ‘डेयर डेविल’ के साथ बड़े पर्दे पर भी वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को रविचंद्रन ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म डायरेक्टर रविचंद्रन के साथ अजित कुमार का लगातार दूसरा कोलेबोरेशन है, इससे पहले दोनों ने ‘गुड बैड अग्ली’ नाम की फिल्म साथ की थी। 
नई फिल्म ‘डेयर डेविल’ को अजित कुमार की पत्नी ही प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed