Pradeep Rawat: सेलेब्स ने किया प्रदीप रावत को याद; जेनेलिया ने लिखा भावुक पोस्ट, यशपाल ने कही ये बात
Ghajini Actor Pradeep Rawat Died: बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' और आमिर खान की 'गजनी' में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार को निधन हो गया। इस दुखद खबर पर अब बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यशपाल शर्मा ने जताया दुख
अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह दुखद खबर साझा की थी। यशपाल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर लिखा है, 'प्रदीप रावत, हमारे गजनी। 'लगान' के देवा को विनम्र श्रद्धांजलि'। बता दें कि फिल्म 'लगान' में प्रदीप रावत ने देवा सिंह सोढी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन विज्ञापन
जेनेलिया ने याद किया प्रदीप का किरदार
एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने प्रदीप रावत को सोशल मीडिया के जरिए याद किया। उन्होंने लिखा, ‘ फिल्म ‘सई’ में आपके अभिनय के लिए हम आपको हमेशा याद करेंगे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म से प्रदीप की फोटो को शेयर किया। बताते चलें इस फिल्म में जेनेलिया ने मुख्य किरदार निभाया था।
अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने किया प्रदीप को याद
मराठी फिल्म 'धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज' के अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने भी दिवंगत प्रदीप रावत के याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने लिखा, 'एक महान कलाकार के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। 1990 में बचपन में आपको अश्वत्थामा का किरदार निभाते देखने से लेकर, गजनी के रूप देखने तक, और फिल्म अचारी अमेरिका यात्रा में आपके बेटे या धर्मरक्षक छ. संभाजी महाराज में आपके दुश्मन का किरदार निभाने तक, कैमरे के पीछे आप हमेशा मेरे लिए मार्गदर्शक और जीवन की चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा रहे हैं। जो लोग आपको जानते हैं, वे जानते हैं कि आपका सफर कितना लंबा रहा है, और मैं हमेशा आपसे जुड़ी यादों और सीखों को संजो कर रखूंगा।'
अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर
अभिनेता प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बुधवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विंग पी3, इंपीरियल हाइट्स, गोरेगांव वेस्ट में उनके घर पर रखा जाएगा। शाम 4:00 बजे के बाद अंतिम संस्कार के लिए जोगेश्वरी वेस्ट में स्थिति ओशिवारा शमशान भूमि लेकर जाया जाएगा।