फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thalapathy Vijay Jana Nayagan VS Hollywood Movie The Odyssey Box Office Collection and latest Earning

Jana Nayagan VS The Odyssey: 'स्पाइडर मैन 4' ने डाला 'द ओडिसी' की कमाई पर डाका; 'जन नायकन' का रहा ऐसा हाल

Tue, 04 Aug 2026 10:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Aug 2026 10:43 PM IST
सार

Jana Nayagan VS The Odyssey Collection: फिल्म 'जन नायकन' और हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जानिए बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा हाल है?

विज्ञापन
Thalapathy Vijay Jana Nayagan VS Hollywood Movie The Odyssey Box Office Collection and latest Earning
जन नायकन-द ओडिसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में इन दिनों 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का बोलबाला है। यह फिल्म सिनेमाघरों में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। इसके साथ ही विजय की 'जन नायकन' और क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' भी थिएटर्स में हैं। आज मंगलवार को इन फिल्मों ने कमाई के मामले में कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए

विज्ञापन

Thalapathy Vijay Jana Nayagan VS Hollywood Movie The Odyssey Box Office Collection and latest Earning
जन नायकन - फोटो : एक्स

फिल्म 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'जन नायकन' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ पार हो चुकी है। यह 200 करोड़ क्लब की तरफ अपना रास्ता बना रही है। 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में चल रही है। दूसरे वीकएंड पर इसने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, कल सोमवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। कल इसने 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज मंगलवार को कमाई में और भी गिरावट देखी गई है। आज 13वें दिन इसने 1.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thalapathy Vijay Jana Nayagan VS Hollywood Movie The Odyssey Box Office Collection and latest Earning
जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'जन नायकन'
फिल्म 'जन नायकन' का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 180.86 करोड़ रुपये हो चुका है। यह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की आखिरी फिल्म है, क्योंकि अब वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और बॉबी देओल जैसे सितारे भी हैं। 

 

  • फिल्म 'जन नायकन' ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था।
  • पहले सोमवार को कमाई 10.65 करोड़ रुपये रही थी।
  • पहले वीक इसका टोटल कलेक्शन 153.55 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन

Thalapathy Vijay Jana Nayagan VS Hollywood Movie The Odyssey Box Office Collection and latest Earning
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस
क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। मगर, 'स्पाइडर मैन 4' की आमद के बाद कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। कल सोमवार को इसने दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज मंगलवार को 19वें दिन इसने 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 154 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed