फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   amrapali dubey opened up on adopting child before marriage saying childhood wish

शादी से पहले बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बचपन की ख्वाहिश का किया जिक्र; जानें क्या बोले निरहुआ?

Wed, 05 Aug 2026 10:40 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Aug 2026 10:40 AM IST
सार

Amrapali Dubey On Motherhood:  आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ अच्छे दोस्त हैं। एक रियलिटी शो पर एक्ट्रेस ने शादी के पहले मां बनने की अपनी इच्छा के बारे में निरहुआ को बताया।

विज्ञापन
amrapali dubey opened up on adopting child before marriage saying childhood wish
दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर निरहुआ दोनों ही इन दिनों  रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में दिखाई दे रहे हैं। इसी शो के दौरान एक्ट्रेस ने मां बनने की इच्छा जताई। आम्रपाली जब अपनी इस इच्छा का इजहार कर रही थीं तब वहां एक्टर निरहुआ भी मौजूद थे। जानें क्यों शादी के पहले मां बनना चाहती हैं एक्ट्रेस…
विज्ञापन


आम्रपाली दुबे ने बताई अपनी इच्छा 
हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के दूसरे एपिसोड में निरहुआ के साथ थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी जल्द से जल्द मां बनने की इच्छा जताई। उन्होंने निरहुआ से बताया कि वह एक बेटी गोद लेना चाहती हैं। यह सुन कर निरहुआ कुछ हैरान से हो गए। उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि उनके मन में यह बात कहां से आई। इसपर आम्रपाली ने कहा कि वह हमेशा से यह चाहती थीं।

विज्ञापन

amrapali dubey opened up on adopting child before marriage saying childhood wish
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

मुझे एहसास हुआ मैं यही चाहती हूं
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को अपनी बात समझाते हुए कहा, ‘ये एक दिन की बात नहीं है। मैं बहुत पहले से चाहती हूं।. मेरी फैमिली में कजिन्स के जितने भी बच्चे हैं उन्हें देखकर मुझे मां बनने की फीलिंग आती है। मैं बच्चों के सारे काम कर सकती हूं। 'पहले मुझे लगता था ये सिर्फ फीलिंग्स है। लेकिन फिर एहसास हुआ कि मैं ऐसा चाहती हूं। मेरे अंदर जो ममता है, उसे कोई बच्चा डिजर्व करता है।

amrapali dubey opened up on adopting child before marriage saying childhood wish
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

निरहुआ ने कहा आसान नहीं होगा निर्णय 
आम्रपाली की पूरी बात सुनने के बाद निरहुआ ने उन्हें कहा, एक बात सोच लेना ये आसान नहीं होगा। हम लोगों के भी बच्चे हैं। हम लोग काम पर इसलिए फोकस कर पाते हैं, क्योंकि हमारे बच्चों को संभालने के लिए घर में कोई है।तुम एक भोजपुरी एक्ट्रेस हो सफल हो। काम के साथ बच्चे पर ध्यान कैसे रखोगी।’

इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि बच्चे के आने के बाद वह चुनिंदा काम ही लेंगी। इसके साथ ही वह अपने परिवार की मदद वह बच्चे की परवरिश में परिवार का सहयोग लेगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed